छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज का हुआ आत्मीय स्वागत

0 शहर कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने की भेट मुलाकात

राजनांदगांव । जिला स्तरीय कर्मा जयंती समारोह का आयोजन राजनांदगांव जिला साहू संघ द्वारा किया गया। जिसमें छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज 25 मार्च मंगलवार को स्थानीय साहू सदन बसंतपुर चिकित्सालय के पास भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में आगमन हुआ। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का न्यू सर्किट हाउस में कांग्रेसजनों द्वारा फुलमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया।
जानकारी देते हुए शहर कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि जिला साहू संघ द्वारा जिला स्तरीय कर्मा जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पहंुचे थे। इससे पूर्व पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज मंगलवार को दोपहर 2 बजे कांग्रेसजनों से मुलाकात करने बसंतपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस पहंुचे जहां पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व मंे कांग्रेसजनों द्वारा फुल गुलदस्ता व फुलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पीसीसी अध्यक्ष श्री बैज ने उपस्थित कांग्रेसजनों को भक्त शिरोमणी माता कर्मा जयंती की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, पूर्व विधायक छन्नी साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश डाकलिया, कुतबुद्दीन सोलंकी, कमलजीत सिंह पिन्टू,श्रीकिशन खंडेलवाल, सुदेश देशमुख, पंकज बांधव, पीसीसी महासचिव शाहिद खान, थानेश्वर पाटिला, मेहुल मारू, आफताब आलम, प्रदेश प्रवक्ता रूपेश दुबे, जिपं सदस्य महेन्द्र यादव, रौशनी सिन्हा, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष शारदा तिवारी, महामंत्री झम्मन देवांगन, हनी ग्रेवाल, फिरोज अंसारी, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, हफीज खान, संतोष पिल्ले, अमिन हुद्दा, सतीश मसीह, राजा तिवारी, अशोक फडनवीस, शकील रिजवी, शैलेश ठावरे, दुलारी साहू, मनीष साहू, सुरेन्द्र देवांगन, संगीता साहू, मधुकर वंजारी, हेमु सोनी, सुरेन्द्र गजभिए, चेतन सिन्हा, अवधेश प्रजापति, शौर्य वैष्णव, दीनू साहू, अमित जंघेल, नीरज कन्नौजे, जितेन्द्र सिन्हा, राहुल देवांगन, संदीप जायसवाल, सागर ताम्रकर, शैलेष रामटेके, विजय अग्निहोत्री, विनोद गेन्डे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

7 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

7 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

7 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

7 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

7 hours ago