छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : पुराना बस स्टैंड के दिगबर लॉज में चल रहा था देह व्यापार

राजनांदगांव. शहर के पुराना बस स्टैंड स्थित दिगबर लॉज में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने रेड कार्रवाई कर लॉज संचालक सहित देह व्यापार में लिप्त तीन लोगों को गिरतार किया है। आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुराना बस स्टैण्ड के पास स्थित दिगबर लॉज में संचालक द्वारा अनैतिक देह व्यापार संचालित की जा रही है। सूचना पर कोतवाली पुलिस व साइबर सेल की टीम तत्काल दिगबर लॉज पहुंची और रेड कार्रवाई की। रेड कार्रवाई के दौरान देह व्यापार में शामिल आरोपी प्रीमन जैन उर्फ अप्पू पिता सुभाषचंद जैन उम्र 42 वर्ष निवासी केशर नगर गायत्री स्कूल के पास राजनांदगांव, कुणाल पिता सुनील शर्मा उम्र 18 वर्ष 8 माह निवासी वार्ड 6 चिखली, रीतिक रोड पिता करमवीर रोड उम्र 18 वर्ष 5 माह निवासी ग्राम नमन तहसील व थाना मतलोडा जिला पानीपत हरियाणा को लॉज के अंदर तीन महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने पर धारा 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत गिरतार कर जेल भेजा गया है।

बड़े होटलों में कार्रवाई करने पुलिस के हाथ कांप रहे

पुलिस ने दिगबर लॉज में रेड कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरतार किया है। शहर सहित जिले के कई बड़े होटल, लॉज व रेस्टोरेट में देह व्यापार व अन्य अनैतिक काम होने की जानकारी सामने आ रही है। सोमनी क्षेत्र के एक होटल, देवादा क्षेत्र, शहर के आउटर के होटल के अलावा मनगटा वन चेतना क्षेत्र में कई जगहों पर देह व्यापार व अनैतिक काम होने की जानकारी सामने आ रही है। बावजूद इसके इन जगह व क्षेत्रों में कार्रवाई करने पुलिस के हाथ पांव कांप रहे हैं।

kgnews

Recent Posts

विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल आयोजित करेगा पोस्टर प्रतियोगिता

विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल आयोजित करेगा पोस्टर प्रतियोगिता

विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल आयोजित करेगा पोस्टर प्रतियोगिता प्रकृति से प्रेरित…

33 minutes ago
CG : रायपुर में पूर्व कलेक्टर का निधन …

CG : रायपुर में पूर्व कलेक्टर का निधन …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 1972 बैच के वरिष्ठ रिटायर्ड आईएएस अधिकारी बीकेएस रे का कल देर…

35 minutes ago
IIM इंदौर करेगा वैभव सूर्यवंशी के माइंडसेट का अध्ययन, 15 साल की उम्र में बने ‘सिक्सर किंग’

IIM इंदौर करेगा वैभव सूर्यवंशी के माइंडसेट का अध्ययन, 15 साल की उम्र में बने ‘सिक्सर किंग’

 इंदौर  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी (15) को केस स्टडी में…

44 minutes ago
अवैध रेत और ईंट परिवहन मामले में एक माजदा व 3 ट्रैक्टर जब्त

अवैध रेत और ईंट परिवहन मामले में एक माजदा व 3 ट्रैक्टर जब्त

रायपुर अवैध रेत और ईंट परिवहन मामले में एक माजदा व 3 ट्रैक्टर जब्त राजनांदगांव…

50 minutes ago
नैनो यूरिया के इस्तेमाल से किसान परशुराम राजवाड़े को खेती में मिला फायदा

नैनो यूरिया के इस्तेमाल से किसान परशुराम राजवाड़े को खेती में मिला फायदा

नैनो यूरिया के इस्तेमाल से किसान परशुराम राजवाड़े को खेती में मिला फायदा नैनो यूरिया…

1 hour ago
मध्यप्रदेश ने ऊर्जा क्षेत्र में रचा नया कीर्तिमान, 99.52% ट्रांसमिशन अवेलेबिलिटी हासिल

मध्यप्रदेश ने ऊर्जा क्षेत्र में रचा नया कीर्तिमान, 99.52% ट्रांसमिशन अवेलेबिलिटी हासिल

मध्यप्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में मिली एक और बड़ी उपलब्धि नियामक आयोग के 98 प्रतिशत…

2 hours ago