राजनांदगांव | जिले के पेट्रोल पंपों में स्थिति सामान्य हो गई है। शनिवार को पंपों में कतारे पूरी तरह कम हो गई। सप्लाई भी सामान्य हो गई। वहीं स्थाई रुप से ड्राइ पंपों में पेट्रोल- डीजल मिलना भी शुरु हो गया है।
शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के संकट की अफवाह फैली थी। इसके बाद जिलेभर के पेट्रोल पंपों में अचानक लंबी कतारें लग गई। एक ही दिन में लगी लंबी कतार और टंकी फुल कराने की होड़ की वजह से कई पंप ड्राइ हो गए। ग्रामीण क्षेत्र और आउटर के पंपों में रात तक कतारें लगी रही।
लेकिन शनिवार को स्थिति पूरी तरह बदल गई। पंपों में लगी रही भीड़ कम हो गई। शनिवार को सामान्य दिनों की तरह ही बिक्री होती रहीं। इधर जिला प्रशासन ने भी स्पष्ट किया कि जिले के सभी पंपों में जरूरत से अधिक स्टॉक मौजूद हैं।







