छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : पोषण मार्गदर्शिका पर प्रशिक्षण एवं बैठक सह कार्यशाला का हुआ आयोजन

राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभाकक्ष में पोषण मार्गदर्शिका पर प्रशिक्षण एवं आवश्यक जानकारी देने हेतु बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के समन्वय से ग्रामीण महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य तथा पोषण पर विस्तृत जानकारी देने के लिए पोषण मार्गदर्शिका तैयार किया गया है। उन्होंने सामुदायिक संवर्गों, अधिकारी व कर्मचारियों को पोषण मार्गदर्शिका का समुचित उपयोग कर जिले अंतर्गत ग्रामीण गर्भवती महिलाओं, नवविवाहित महिलाओं, माताओं तथा बच्चों के सुपोषण के संबंध में जानकारी लेते हुए सुपोषण हेतु चलाये जा रहे अभियान एवं कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत ने एनआरएलएम तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को पोषण मार्गदर्शिका के सभी अध्यायों पर आवश्यक जानकारी सह प्रशिक्षण प्रदान करने कहा। उन्होंने पोषण मार्गदर्शिका का उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों में स्वसहायता समूहों तथा ग्राम संगठनों की बैठक एवं पालक व परिवार चौपाल में वाचन कर जानकारी प्रदान करते हुए जागरूक करने के लिए निर्देशित किया।
बैठक सह कार्यशाला में न्यूट्रिशन अधिकारी महेंद्र प्रजापति द्वारा विस्तारपूर्वक महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, खान-पान तथा पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदाय की गई। इस दौरान जिला पंचायत राजनांदगांव द्वारा एनआरएलएम के सामुदायिक संवर्गों, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षकों को पोषण मार्गदर्शिका का वितरण किया गया। बैठक सह कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास गुरप्रीत कौर, यूनिसेफ राज्य कार्यालय रायपुर के न्यूट्रिशन ऑफिसर (पोषण अधिकारी) महेंद्र प्रजापति, एनआरएलएम जिला पंचायत से जिला मिशन प्रबंधक पिनाकी डेसरकार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक देवेंद्र सेन एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

रायपुर  संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…

19 minutes ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…

26 minutes ago
राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…

29 minutes ago
सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…

33 minutes ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

रायपुर.  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…

35 minutes ago
नरेला में बारिश पूर्व तैयारियों की जमीनी हकीकत जांचने निकले मंत्री सारंग

नरेला में बारिश पूर्व तैयारियों की जमीनी हकीकत जांचने निकले मंत्री सारंग

भोपाल  आगामी मानसून को देखते हुए नरेला विधानसभा क्षेत्र में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति…

39 minutes ago