छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 19वीं किस्त की राशि का किसानों के बैंक खाते में किया अंतरण

– जिले के 1 लाख 8 हजार 671 किसान को 24 करोड़ 52 लाख रूपए से लाभान्वित

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बिहार राज्य के भागलपुर जिले में आयोजित किसान सम्मान समारोह से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 19वीं किस्त की राशि का किसानों के बैंक खाते में अंतरित की गई। किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त के रूप में जिले के 1 लाख 8 हजार 671 किसानों के खातों में आधार आधारित प्रणाली के माध्यम से 24 करोड़ 52 लाख रुपए का भुगतान किया गया। किसान सम्मान समारोह के सीधा प्रसारण का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र प्रक्षेत्र सुरगी के सभागार में किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि बिसेसर साहू, एसके सिंह, उप संचालक कृषि नागेश्वर लाल पाण्डे, कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव की प्रमुख अंजली घृतलहरे एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने किसानों को जल संरक्षण के महत्व एवं वर्तमान जरूरत के संबंध में जानकारी दी और जल संरक्षण के विभिन्न उपायों के बारे में बताया। उन्होंने वर्तमान में बोर उत्खनन कार्य अधिक होने के कारण जल स्तर को बढ़ाने हेतु बोरवेल रिचार्जिंग के बारे विस्तृत जानकारी दी। साथ ही अधिक से अधिक पौधरोपण, पुराने तालाबों में जल संग्रहण करने एवं ग्रीष्मकाल में धान की जगह कम पानी वाले फसल लगाने के लिए कृषकों को प्रेरित किया। सांसद प्रतिनिधि बिसेसर साहू ने ग्रीष्मकालीन धान को हतोत्साहित करने एवं उसके बदले दलहन एवं तिलहन फसल लगाने, खेती की लागत को कम करने एवं उत्पादकता बढ़ाने के संबंध में जानकारी दी। एसके सिंग ने कृषि में विभिन्न फसलों की जानकारी एवं फसल चक्र परिवर्तन के बारे कृषकों को अवगत कराया। डॉ. अतुल डांगे ने प्रधानमंत्री खाद्य प्रसंस्करण उन्नयन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में अनुविभागीय कृषि अधिकारी एसएस देशलहरे, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ईश्वरी ठाकुर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जेएस खेंगर, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारीगण एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक मनीष सिंह, आशीष शुक्ला, जितेन्द्र मेश्राम, मंजूलता मेरावी सहित किसान संगवारी, कृषक, स्वसहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी।

kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

4 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

4 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

4 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

5 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

5 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

5 hours ago