छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए नामांकन व आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक

राजनांदगांव । प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए नामांकन व आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 तक है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देश के बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार बच्चों के बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवाओं, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला, संस्कृति और राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त नवाचार के लिए दिया जाता है। विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण प्रतिभा वाले बालकों को प्रतिवर्ष प्रोत्साहित किए जाने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्राप्तकर्ता प्रत्येक बच्चे को एक पदक एवं एक लाख रूपए, 10 हजार रूपए मूल्य के पुस्तक वाउचर तथा प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के लिए ऐसे बालक जिनकी आयु 5 वर्ष से अधिक तथा 18 वर्ष से कम होनी चाहिए। पुरस्कार हेतु घटना या उपलब्धि आवेदन व नामांकन हेतु जारी तिथि के 2 वर्ष के भीतर होनी चाहिए। आवेदक को पहले किसी भी श्रेणी में पुरस्कार को प्राप्त नहीं किया होना चाहिए। इस संबंध में विस्तृत जानकारी वेबसाईट www.wcd.nic.in से प्राप्त कर सकते है। पात्र हितग्राही ऑनलाईन आवेदन https://awards.gov.in में कर सकते है।

kgnews

Recent Posts

जंगल से 10 KM दायरे में आरा मिलों पर रोक बरकरार, बिलासपुर हाईकोर्ट ने 19 याचिकाएं खारिज कीं

जंगल से 10 KM दायरे में आरा मिलों पर रोक बरकरार, बिलासपुर हाईकोर्ट ने 19 याचिकाएं खारिज कीं

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण मामले में फैसला देते हुए राज्य सरकार के उस निर्णय…

32 minutes ago
स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

रायपुर  राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने की…

1 hour ago
मुख्य सचिव की उच्च स्तरीय बैठक, विभागों की प्रमुख योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव की उच्च स्तरीय बैठक, विभागों की प्रमुख योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं…

1 hour ago
मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम में चयन

मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम में चयन

मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम…

2 hours ago
चलती बस में गूंजी किलकारी! सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने की मदद

चलती बस में गूंजी किलकारी! सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने की मदद

कोरबा. छत्तीसगढ़ में कोरबा से पटना जा रही यात्री बस में सफर के दौरान महिला…

2 hours ago
MP Weather Update: 35 जिलों में झमाझम बारिश, भोपाल-राजगढ़ वैकल्पिक मार्ग बंद; खजुराहो-मंडला में 4.2 इंच पानी

MP Weather Update: 35 जिलों में झमाझम बारिश, भोपाल-राजगढ़ वैकल्पिक मार्ग बंद; खजुराहो-मंडला में 4.2 इंच पानी

भोपाल आज कई जिलों में बारिश हो रही है। बड़वानी जिले के सेंधवा में हादसा…

2 hours ago