छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर पैनल लगाने के को में लाएं तेजी – कलेक्टर

– गुणवत्तापूर्ण सोलर पैनल लगाने के दिए निर्देश
– कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की
– प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत जनमानस को सोलर पैनल लगाने के लिए करें प्रेरित


राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित के अधिकारी, बैंकर्स एवं वेन्डर्स की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। जनमानस को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लाभ के संबंध में जानकारी दें तथा उन्हें सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने वेंडर्स को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में अनुभव एवं गुणवत्ता के आधार पर कार्य देने के निर्देश दिए। उन्होंने वेंडर्स को पंजीकृत उपभोक्ताओं के घर में सोलर पैनल की शीघ्र स्थापना करने कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्घघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं के घरों में लगाए जा रहे सोलर पैनल गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि योजना के तहत तेजी और गुणवत्ता के साथ कार्य करने वाले वेंडर्स को सम्मानित किया जाएगा। गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य नहीं करने वाले वेंडर्स के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को वेंडर्स सोलर पैनल के संबंध में अच्छे से जानकारी दें। उपभोक्ता को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत कंपनी का अनुभव, सोलर पेनल की कंपनी का नाम, कंपनी रजिस्टर्ड की जानकारी, सोलर की गुणवत्ता, सोलर पैनल लगने के बाद उपभोक्ता को मिलने वाली नि:शुल्क सर्विस के साथ सोलर पैनल मॉडल के संबंध में विस्तार से जानकारी देने कहा।


सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत विद्युत विभाग के अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने योजना अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिशन मोड में कार्य करते हुए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के हितग्राहियों तक योजना का लाभ पहुंचाना है। इस अवसर पर बैठक में नगर पालिक निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, लीड बैंक अधिकारी, नगर पालिका अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता एवं अन्य अधिकारी, वेंडर्स उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

5 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

5 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

5 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

5 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

5 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

5 hours ago