राजनांदगांव। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रदेश के आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन किया गया था। प्राक्चयन परीक्षा का मॉडल उत्तर विभागीय वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in पर प्रदर्शित कर दिया गया है।
मॉडल उत्तर के संबंध में 15 मई 2025 तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग राजनांदगांव में उपस्थित होकर दस्तावेजों (प्रमाण) सहित दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। बिना प्रमाण के दावा-आपत्ति को पूर्णत: अमान्य कर दिया जाएगा। प्राप्त दावा-आपत्ति के परीक्षण पश्चात विशेषज्ञों द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा। दावा-आपत्ति के संबंध में विषय विशेषज्ञों का निर्णय ही अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। डाक द्वारा दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा।
किसानों के लिए बनेगी उर्वरक उपसमिति रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार…
रायपुर । राजधानी रायपुर में सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रक और ट्रेलरों के…
रायपुर । रायपुर में स्कूटर में आग लगने से युवक की मौत के मामले का…
महासमुंद। जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला के निर्देशन में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा…
स्कूली ऑटो भी जांच के दायरे में रायपुर । राजधानी में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने…
रायपुर। स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध और सोशल मीडिया पर…