राजनांदगांव : प्रवासी मजदूरों को 5 किलो फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेण्डर प्रदान करने के निर्देश…

राजनांदगांव । भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रवासी मजदूरों को 5 किलो फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेण्डर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा जिले के सभी गैस वितरक संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार प्रवासी मजदूरों को 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेण्डर संबंधित गैस वितरण केन्द्रों के माध्यम से प्रदान किए जाएंगे।

सिलेण्डर प्राप्त करने के लिए आवेदक को पु्रफ ऑफ आईडेंटिटी (पीओआई) हेतु आधार कार्ड आवेदक की नियमानुसार सहमति से तथा श्रम विभाग द्वारा जारी श्रमिक पंजीयन प्रमाण पत्र की प्रति एलपीजी वितरक द्वारा प्राप्त की जाएगी तथा इसके उपरांत नवीन कनेक्शन रिफिल सिलेण्डर प्रदान किया जाएगा। एलपीजी वितरक द्वारा 5 किलो के फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेण्डर के दैनिक उपलब्ध स्टॉक, दैनिक विक्रय मात्रा तथा बचत स्टॉक की पंजी संधारित की जाएगी तथा दैनिक जानकारी कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा राजनांदगांव को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। 5 किलो के फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेण्डर के व्यपवर्तन एवं किसी प्रकार के दुरूपयोग पाए जाने पर जिला प्रशासन द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

3 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

3 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

3 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

3 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

4 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

4 hours ago