राजनांदगांव , दोनों दिशा की टाटा इतवारी एक्सप्रेस, डोंगरगढ़-गोंदिया-डोगर गढ़ लोकल के 22 मई तक कैंसिल होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं बरौनी एक्सप्रेस को 22 मई तक दुर्ग से गोंदिया के बीच कैंसिल करने से यात्री ट्रेनों का विकल्प कम होने से यात्री परेशान हैं। गोंदिया स्टेशन में 3 से 24 मई तक 20 दिनों का ब्लॉक लिया है। कई ट्रेनें नियंत्रित होकर तो कुछ बदले रूट से चल रही। ऐसे में ग्रीष्म अवकाश और शादियों के सीजन में रेल यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गोंदिया स्टेशन में प्लेटफॉर्म 4 की वॉशेबल एप्रन हटा कर बैलेस्टेड ट्रैक बनाया जा रह है। यह कार्य 3 से 24 मई के बीच ब्लॉक लेकर किया जा रहा है। इससे भविष्य में ट्रेनों की स्पीड बढ़ेगी और यात्रियों का समय बचेगा वह कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। स्थानीय स्टेशन से गुजरने वाली टाटा-इतवारी 22 मई तक, इतवारी-टाटा 24 मई तक कैंसिल है। लोकल ट्रेनों में डोंगरगढ़-गोंदिया-डों गरगढ़ दोनों दिशा में 22 एवं 23 मई तक कैंसिल रहेगी। रायपुर-इतवारी-रायपुर 22 एवं 23 मई तक कैंसिल रहेगी।
रायपुर रायपुर मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि केरल में हर…
भोपाल भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय…
भोपाल भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा…
भोपाल भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट "इंटरनेशनल एयरपोर्ट" के रूप में जाना जाता है। पिछले…
रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री…
दतिया मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है।…