राजनांदगांव : रफ्तार का कहर , बस और ट्रक की चाल देख खड़े हुए रोंगटे…

डोंगरगढ़। रफ्तार का ऐसा कहर देखने को मिला, जिसने राहगीरों और यात्रियों की रूह तक कंपा दी। तेज रफ्तार में सामने से आ रहे ट्रक से आगे बढ़ने की कोशिश में एक यात्री बस अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे बनी एक दुकान में जा घुसी। दोनों वाहनों में आमने-सामने की टक्कर होते-होते बच गई, लेकिन पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। यह घटना छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ की है।

यह घटना आज सुबह करीब 6 बजे की है। डोंगरगढ़ के व्यस्त इंडियन गैस एजेंसी चौक के पास दुबे ट्रैवेल्स की यात्री बस तेज रफ्तार में सामने से आ रहे ट्रक से साइड कट मारने की कोशिश की। इस दौरान बस लहराती हुई सड़क किनारे बनी दुकान में जा घुसी और उसे पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। गनीमत यह रही कि घटना के समय उस दुकान में कोई मौजूद नहीं था। आसपास का क्षेत्र भी उस समय खाली था, अन्यथा यह घटना बड़ी जान-माल की क्षति में बदल सकती थी। फुटेज में बस की रफ्तार, चालक की लापरवाही और दुर्घटना की गंभीरता सब कुछ साफ झलकता है।

यह हादसा केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि एक चेतावनी है। अगर इस तरह की लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालकों को कड़ी हिदायत नहीं दी गई तो एक बड़ा हादसा हो सकता है।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

2 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

2 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

2 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

3 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

3 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

3 hours ago