छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : बाबाधाम जाने इतवारी-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलेगी…

राजनांदगांव , बाबाधाम जाने के लिए 1 से 30 अगस्त तक इतवारी-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में 5-5 फेरों में चलेगी। राजनांदगांव सहित 11 स्टेशनों में इसका स्टॉपेज दिया गया है। रेलवे ने इस ट्रेन में कन्फर्म बर्थ मिलने का दावा किया है जिससे यात्रियों का सफर सुविधा जनक व आसान होगा। हर शनिवार इतवारी से, हर रविवार मधुपुर से रवाना की जाएगी।

20 कोच वाली विशेष ट्रेन में एसी-3 और स्लीपर की पर्याप्त सीटें रहेगी। सावन को ध्यान में रख रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देख रेलवे ने यात्रियों को कन्फर्म सीट उपलब्ध कराने श्रावणी मेला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 08895-08896 का संचालन 1 से 30 अगस्त तक दोनों दिशाओं में 5-5 फेरों के लिए किया जाएगा। इस ट्रेन का राजनांदगांव, डोंगरगढ़, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर सहित प्रमुख स्टेशनों पर स्टॉपेज दिया गया है।

गाड़ी संख्या 08895 हर शनिवार 1, 8, 15, 22 और 29 को इतवारी से सुबह 4.30 बजे रवाना होगी। राजनांदगांव सुबह 7.58 बजे पहुंचेगी। अगली सुबह 6 बजे मधुपुर पहुंचेगी। वापसी में 08896 हर रविवार 2, 9, 16, 23 और 30 को मधुपुर से सुबह 9 बजे रवाना होगी। राजनांदगांव सुबह 6.48 बजे पहुंचेगी और उसी दिन 11.50 बजे इतवारी पहुंचेगी। अगस्त माह के विभिन्न फेरों में एसी-3 श्रेणी में 145 से 155 तथा स्लीपर श्रेणी में 420 से 430 तक बर्थ उपलब्ध हैं। वापसी की ट्रेनों में भी एसी-3 में 189 से 191 और स्लीपर में 527 से 530 तक सीटें खाली हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : कैबिनेट ब्रेकिंग: अग्निवीरों को तीन विभागों में 10 फीसदी आरक्षण…

CG : कैबिनेट ब्रेकिंग: अग्निवीरों को तीन विभागों में 10 फीसदी आरक्षण…

किसानों के लिए बनेगी उर्वरक उपसमिति रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार…

5 minutes ago
CG : सड़क किनारे खड़े ट्रकों के खिलाफ विशेष अभियान, ई-चालान और BNS के तहत कार्रवाई…

CG : सड़क किनारे खड़े ट्रकों के खिलाफ विशेष अभियान, ई-चालान और BNS के तहत कार्रवाई…

रायपुर । राजधानी रायपुर में सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रक और ट्रेलरों के…

9 minutes ago
CG : गुस्से में स्कूटर फूंकी, बचाने दौड़ा दोस्त जिंदा जल गया, आरोपी गिरफ्तार…

CG : गुस्से में स्कूटर फूंकी, बचाने दौड़ा दोस्त जिंदा जल गया, आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर । रायपुर में स्कूटर में आग लगने से युवक की मौत के मामले का…

11 minutes ago
CG : 2 बसों में खामियां पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी …

CG : 2 बसों में खामियां पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी …

महासमुंद। जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला के निर्देशन में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा…

12 minutes ago
CG : रायपुर में नाबालिग वाहन चालकों पर सख्ती, तीन दिन में 145 चालान…

CG : रायपुर में नाबालिग वाहन चालकों पर सख्ती, तीन दिन में 145 चालान…

स्कूली ऑटो भी जांच के दायरे में रायपुर । राजधानी में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने…

15 minutes ago
CG : स्मार्ट मीटर पर कांग्रेस फैला रही भ्रम …

CG : स्मार्ट मीटर पर कांग्रेस फैला रही भ्रम …

रायपुर। स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध और सोशल मीडिया पर…

17 minutes ago