राजनांदगांव : बूढ़ादेव पहाड़ी में लगी आग पर वन विभाग ने पाया काबू…

डोंगरगढ़ . शहर की प्राचीन बूढ़ादेव पहाड़ी में शुक्रवार शाम अचानक भीषण आग लग गई. इस घटना ने पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल पैदा कर दिया. शाम करीब चार बजे पहाड़ी में लगी आग तेजी से फैलती चली गई, लेकिन लंबे समय तक प्रशासनिक अमला मौके से नदारद रहा, जिससे हालात बिगड़ते चले गए. स्थिति तब बदली जब घटना को प्रमुखता से उठाया गया. इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और रात करीब नौ बजे जिम्मेदार अधिकारी व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची.

टीम के लगातार प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया. यह आगजनी इसलिए भी गंभीर मानी जा रही है क्योंकि बूढ़ादेव पहाड़ी के चारों ओर घनी आबादी बसी हुई है. बुधवारी पारा, केदारबाड़ी, मज़ार पारा और दंतेश्वरी पारा जैसे क्षेत्रों में हजारों की संख्या में लोग निवास करते हैं. ऐसे में आग के रिहायशी इलाकों तक पहुंचने का खतरा बना हुआ था और जनहानि की आशंका भी बनी रही. आग लगने के शुरुआती घंटों में स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन संसाधनों की कमी और आग की तीव्रता के चलते स्थिति काबू में नहीं आ सकी.

बाद में पहुंची वन विभाग की टीम ने लगातार प्रयास कर आग पर नियंत्रण पाया. हालांकि, प्रशासन अब स्थिति को नियंत्रण में बता रहा है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर चार घंटे तक जिम्मेदार तंत्र मौके से दूर क्यों रहा. यदि समय पर कार्रवाई की जाती तो नुकसान को और कम किया जा सकता था.गौरतलब है कि इससे पहले नवरात्र के पंचमी के दिन ऊपर मां बम्लेश्वरी पहाड़ी के पीछे भी इसी तरह आगजनी की घटना सामने आई थी, जिसमें पुलिस अमले ने तत्परता दिखाते हुए समय रहते आग पर काबू पा लिया था.

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

6 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

6 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

6 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

7 hours ago