छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : भाजपा ने अनेक को बाहर का रास्ता दिखाया, शहर से 14 बागी नेता भाजपा से निष्कासित, बालचंद भंसाली सहित सात निलंबित हुए

राजनांदगांव भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की अनुशंसा पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नगर निगम चुनाव में अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ताओं को 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। जिनमें राजनांदगांव शहर से राजू टंडन, सरला मेश्राम, विनोद रजक, मोनिका रजक, प्रकाश साहू, जमुना साहू, डोमेश्वरी यादव, उषा द्विवेदी,विद्या उपाध्याय, अंजनी सिन्हा, चित्रा महिलांगे , रामूलाल सोनकर, लक्ष्मीनाथ सोनकर, पेशरु राम निषाद को 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है। इसी तरह से नगर पालिका डोंगरगढ़ से मुकेश रामटेके, राकेश वैष्णव, प्रीति चमन समुन्दे, अमित छाबड़ा, गगन लारोकर सभी को 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है।

नगर पंचायत डोंगरगांव में सिद्धीक बडगूजर,अक्षय जैन (चंकी), राकेश देवांगन, विकास गुप्ता, जितेंद्र सोनकर को भी पार्टी अनुशासनहीनता के कारण 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है । इसी तरह से पार्टी के विरोध में अनर्गल बयानबाजी और पार्टी प्रत्याशी के विरोध में कार्य करने वाले नेता को पार्टी से निलंबित किया गया है । जिसमें से प्रमुख रूप से बालचंद भंसाली, शशि बघेल , संतोष मेश्राम , सुंदर भोला रजक , शैलेंद्र यादव , धीरज द्विवेदी, दीपक सिन्हा शामिल हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजपूत ने कहा कि पार्टी अनुशासन के मामले में जरा सी भी अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्टी के खिलाफ कार्य करने वाला व्यक्ति चाहे कितना बड़ा भी नेता हो , अगर पार्टी विरोध में कार्य करेगा तो उसे निलंबित किया जाएगा और पार्टी प्रत्याशी के विरोध में चुनाव लड़ रहे बागी प्रत्याशी को 06 वर्ष के लिए निष्कासित किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

बलौदाबाजार में 39 नई सहकारी समितियों को मिली POS मशीन, खाद वितरण हुआ शुरू

बलौदाबाजार में 39 नई सहकारी समितियों को मिली POS मशीन, खाद वितरण हुआ शुरू

बलौदाबाजार/रायपुर. शासन की महत्वपूर्ण किसान हितकारी ग्रामीण सेवा सहकारी समितियों के पुनगर्ठन योजना अंर्तगत जिले…

28 minutes ago
जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर… और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी

जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर… और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी

जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी…

33 minutes ago
रक्षाबंधन पर बहनें करेंगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन की बसों में सफर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

रक्षाबंधन पर बहनें करेंगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन की बसों में सफर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

रक्षाबंधन पर बहनें करेंगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन की बसों में सफर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव परिवहन…

33 minutes ago
विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना कोण्डापल्ली का बेली ब्रिज

विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना कोण्डापल्ली का बेली ब्रिज

विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना कोण्डापल्ली का बेली ब्रिज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

33 minutes ago
जन्मदिवस के अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की गौ-सेवा, संरक्षण के प्रयासों को सराहा

जन्मदिवस के अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की गौ-सेवा, संरक्षण के प्रयासों को सराहा

जन्मदिवस के अवसर पर वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने की गौ-सेवा, संरक्षण के प्रयासों को…

36 minutes ago
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जन्मदिवस पर किया सुंदरकांड पाठ, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जन्मदिवस पर किया सुंदरकांड पाठ, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जन्मदिवस पर किया सुंदरकांड पाठ, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना…

39 minutes ago