राजनांदगांव , बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि के विरोध में रविवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी एंव ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता जय स्तंभ चौक में एकत्रित हुए। पोस्टर-बैनर के साथ सरकार के खिलाफ विरोध जताया और जमकर नारेबाजी की। जय स्तंभ चौक से जुलूस निकाला जो शहर भ्रमण करते वापस जय स्तंभ चौक पहुंचा। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने महंगाई को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ रहा है। गैस सिलेंडर और रोजमर्रा की जरूरतों के दाम बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवार प्रभावित हो रहे हैं। केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री की नीतियों की असफलता है। महंगाई केंद्र सरकार के नियंत्रण से बाहर है।
ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव ने भी केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर निशाना साधा। कहा महंगाई नियंत्रित करने में सरकार विफल रही है। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर जनता की आवाज उठाएगी। प्रदर्शन में श्रीकिशन खंडेलवाल, हेमा देशमुख, मेहुल मारु, प्रवीण मेश्राम, आफताब आलम, रुपेश दुबे, राकेश जोशी, शारदा तिवारी, मामराज अग्रवाल, प्रेम रुचंदानी, इकरामुद्दीन सोलंकी, कुसुम दुबे, सूर्यकांत जैन, अशोक पंजवानी, राहुल तिवारी, मनीष गौतम, वीरेंद्र चंद्राकर, देवेश वैष्णव, अनीस खान, ललित मरकाम, लक्ष्मण साहू, संदीप सोनी, माया शर्मा, पूर्णिमा नागदेवे, अशोक फड़नवीस, सहित अन्य शामिल रहे।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को लेकर चल रही सियासी बहस के बीच कैबिनेट…
रायपुर रामगढ़ केवल एक सांस्कृतिक आयोजन का केंद्र नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा, प्रकृति…
भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल से…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने सरगुजा प्रवास के दौरान विकासखंड उदयपुर स्थित…
भोपाल जन परिषद के 37वें वार्षिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन रवीन्द्र भवन, भोपाल में…
धमतरी. रायपुर के नकटी गांव के बाद धमतरी के कोलियारी गांव में अतिक्रमण हटाने की…