राजनांदगांव : महापौर एवं कलेक्टर ने लिया अटल परिसर का जायजा, शेष काम जल्द पूर्ण करने दिए निर्देश

शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय में वृक्षारोपण एवं गौरव पथ के पास स्वागत द्वार निर्माण के लिए महापौर ने किया स्थल निरीक्षण

राजनांदगांव। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न माननीय अटल बिहारी बाजपेयी जी की स्मृति में शासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में अटल परिसर का निर्माण किया जा रहा है। राजनांदगांव में निर्माणाधीन अटल परिसर का आज महापौर मधुसूदन यादव एवं कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने जायजा लेकर निर्माण कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करने निर्देशित किए। वही महापौर श्री यादव ने वूमेन-फॉर-ट्री के थीम पर शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण के लिए स्थल का तथा पूर्व मंत्री माननीय लीलाराम भोजवानी जी की स्मृति में गौरव पथ के पास स्वागत द्वार निर्माण हेतु स्थल का निरीक्षण किया।
अटल परिसर निरीक्षण के दौरान महापौर श्री यादव एवं कलेक्टर डॉ. भूरे ने निर्माण की प्रगति की जानकारी लिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is 02-1024x459.jpg

निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने जानकारी दी कि, अटल परिसर में बाउण्ड्रीवाल, प्रवेश द्वार, फ्लोर एवं पेडेस्टल का निर्माण पूर्ण हो चुका है। शेष कार्य अंतिम चरण में है। महौपार श्री यादव ने कहा कि, शासन की महत्वपूर्ण योजना अटल परिसर के तहत पूरे प्रदेश में अटल जी की प्रतिमा स्थापित की जा रही है, शासन के मंशानुरूप परिसर का निर्माण किया जाए, अतिशीघ्र अटल परिसर का लोकार्पण विधानसभा अध्यक्ष एवं मंत्रियों के द्वारा लोकार्पण किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. भूरे ने कहा कि, रेलिंग, पत्थर लगाने, तथा लाईटिंग का कार्य जल्द पूर्ण किया जाए। निर्माण कार्याे में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे शासन मापदण्ड के अनुरूप अटल परिसर का निर्माण हो सकें।

निरीक्षण की कड़ी में महापौर श्री यादव ने शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय में वूमेन-फॉर-ट्री के तहत वृक्षारोपण के लिए स्थल का जायजा लेकर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होने पूर्व मंत्री स्व. श्री लीलाराम भोजवानी जी की स्मृति में चौखडिया पारा गौरव पथ के पास स्वागत द्वार निर्माण हेतु स्थल का जायजा लेकर गेट निर्माण करने प्रक्रिया करने कहा। उन्होने कहा कि, 16 अगस्त को भोजवानी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर गेट निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जाना है। निरीक्षण के दौरान राजस्व विभाग के प्रभारी सदस्य राजा माखिजा, पार्षद रेखा अभय पारख, रवि सिन्हा व सतीश साहू, पूर्व पार्षद गुरूमुख सिंह वाधवा सहित कार्यपालन अभियंता संजय वर्मा, सहायक अभियंता प्रणय मेश्राम, प्र. सहायक अभियंता गरिमा वर्मा, उपअभियंता अशोक देवांगन तथा निगम का अमला उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

9 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

9 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

9 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

9 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

9 hours ago