राजनांदगांव | नगर निगम के वार्ड क्रमांक 37 महावीर वार्ड में प्रस्तावित नवीन आंगनबाड़ी भवन क्रमांक 37/1 का बुधवार को भूमिपूजन महापौर मधुसूदन यादव ने किया। कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त जीआर मरकाम सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि नगर निगम शहर के सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी भवन केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि बच्चों के बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि भवन बनने से क्षेत्र के बच्चों और महिलाओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा वार्ड के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम में पार्षद जैनम बैद ने वार्डवासियों की ओर से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडे, महापौर मधुसूदन यादव और नगर निगम प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि महावीर वार्ड में नागरिकों की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं और आगे भी जनसुविधाओं के विस्तार के लिए प्रयास जारी रहेंगे। भूमिपूजन समारोह में पार्षद दिलेश्वर साहू, उत्तम गिड़िया, कैलाश बैद, मनीष गोलछा, दिलीप कोटड़िया, नरेश चोपड़ा, मनोज बैद, अरुण जैन, हकीम खान, अजी साहब, भोला पारख, दीपचंद साहू, नीतू साहू, लक्ष्मी यादव सहित वार्ड के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
कोरबा । छत्तीसगढ़ शासन,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को शहीद राजीव पाण्डेय…
भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास (एचआर-एल एंड डी)…
कोरबा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में…
दुर्ग । गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और उप पुलिस…
कोरबा । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के…
मुख्य सचिव विकासशील ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा…