राजनांदगांव । मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत हरिद्वार, ऋषिकेश, भारत माता मंदिर का भ्रमण कर 800 तीर्थयात्री सकुशल वापस आ गए है। तीर्थयात्रियों को 26 दिसम्बर को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से रवाना किया गया था। जिसमें राजनांदगांव जिले से 313, कबीरधाम जिले से 244, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले से 113, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले से 110 कुल 780 तीर्थयात्री एवं उनके 20 अनुरक्षक शामिल थे। वापस आने पर तीर्थयात्रियों के चेहरे पर खुशी और रौनक थी। उन्होंने बताया कि यात्रा मंगलमय रही और कोई तकलीफ नहीं हुई। समाज कल्याण एवं पर्यटन विभाग द्वारा परिवहन सुविधा, आवास हेतु होटल व्यवस्था, नाश्ता, भोजन व्यवस्था के साथ ही कंबल, टोपी, छाता सभी तीर्थयात्रियों को उपलब्ध कराए गए थे। यात्रियों ने बताया कि हरिद्वार, ऋषिकेश, भारत माता मंदिर जैसे तीर्थ स्थल एवं दर्शनीय स्थल की यात्रा रोचक एवं यादगार रही। सर्दी के मौसम के दृष्टिगत यात्रियों के लिए गर्म कम्बल सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए तीर्थयात्रियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का धन्यवाद दिया।
रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…
रायपुर किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…
भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…
रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…