छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा प्रोत्साहन योजना से भूमिका को मिली स्कूटी और एक लाख रूपए की राशि

– भूमिका को कक्षा 10वीं में राज्य स्तर पर टॉप-10 में आने पर मिला लाभ, आगे अच्छी शिक्षा के लिए मिल रही मदद
राजनांदगांव। निर्माणी श्रमिक मनोज साहू की बिटिया भूमिका साहू को 10वीं कक्षा में राज्य स्तर पर टॉप 10 में स्थान प्राप्त करने पर राज्य शासन की ओर से 1 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि एवं दो पहिया वाहन मिला है। आर्थिक रूप में कमजोर परिवार से संबंध रखने वाली भूमिका को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए राज्य शासन की मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा प्रोत्साहन योजना मददगार बनी है। भूमिका ने बताया कि राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड के वनांचल ग्राम मातेखेड़ा में निवास करती है और शिक्षा भी स्थानीय शासकीय स्कूल में पढ़ाई कर रही है। उन्होंने बताया कि उनके पिता मनोज साहू भवन निर्माण कार्य में मजदूरी का कार्य करते हैं। उनके पिता का छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में श्रमिक पंजीयन कार्ड बना हुआ है। भूमिका ने बताया कि उनके पिता मजदूरी कार्य करते है और शासन की योजना से प्रोत्साहन राशि मिलने से शिक्षा के लिए मदद मिली है। मेरे पिता के होने वाले व्यय का भार भी कम हुआ है। भूमिका ने 10वीं कक्षा में 97.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य स्तर की मेरिट सूची में 10वां स्थान प्राप्त की है।

kgnews

Recent Posts

CG : सरजू बांधा शमशान घाट के लिए महापौर ने दिए 5 लाख, पाइपलाइन भी हुई दुरुस्त…

CG : सरजू बांधा शमशान घाट के लिए महापौर ने दिए 5 लाख, पाइपलाइन भी हुई दुरुस्त…

रायपुर । कृष्ण मित्र फाउंडेशन के अध्यक्ष माधव लाल यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने…

28 seconds ago
CG : जनदर्शन में सुनी गई आम लोगो की फरियाद, जनदर्शन में कुल 109 आवेदन प्राप्त …

CG : जनदर्शन में सुनी गई आम लोगो की फरियाद, जनदर्शन में कुल 109 आवेदन प्राप्त …

कोरबा । साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आम लोगों की समस्याओं…

2 minutes ago
राज्यपाल डेका को प्रमुख लोकायुक्त उबोवेजा ने आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा

राज्यपाल डेका को प्रमुख लोकायुक्त उबोवेजा ने आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा

रायपुर,  राज्यपाल  रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में प्रमुख लोकायुक्त  इंदर सिंह उबोवेजा ने…

13 minutes ago
दुर्ग में सरकारी किताबें कबाड़ी को बेचने का मामला, प्रधान पाठक निलंबित

दुर्ग में सरकारी किताबें कबाड़ी को बेचने का मामला, प्रधान पाठक निलंबित

छुरिया. विकासखंड छुरिया अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला लालूटोला में सरकारी पुस्तकों को कबाड़ी को बेचे…

18 minutes ago
3 हफ्ते बाद फिर मेहरबान हुआ मानसून, भोपाल-ग्वालियर समेत 30+ जिलों में झमाझम बारिश

3 हफ्ते बाद फिर मेहरबान हुआ मानसून, भोपाल-ग्वालियर समेत 30+ जिलों में झमाझम बारिश

भोपाल  मध्य प्रदेश में दो से तीन हफ्ते बाद मानसून फिर सक्रिय हो गया है।…

25 minutes ago
नारायणपुर में रेशम से बुनी जा रही आत्मनिर्भरता की नई कहानी, कोसापालन ने बदली ग्रामीणों की तकदीर

नारायणपुर में रेशम से बुनी जा रही आत्मनिर्भरता की नई कहानी, कोसापालन ने बदली ग्रामीणों की तकदीर

नारायणपुर में रेशम से बुना जा रहा आत्मनिर्भरता का ताना-बाना  कोसापालन ने बदली वनांचल के…

28 minutes ago