छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने राजनांदगांव युवोदय कार्यक्रम का किया शुभारंभ

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में राजनांदगांव युवोदय का शुभारंभ किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित थे। राजनांदगांव युवोदय मातृत्व-बाल स्वास्थ्य एवं पोषण, जलसंरक्षण एवं सम्पूर्ण स्वच्छता, स्वस्थ एवं सशक्त किशोरावस्था,अभिभावकों की भागीदारी एवं अन्य जनजागरूकता कार्यक्रम हेतु लांच किया गया है।
उल्लेखनीय है कि युवा शक्ति हौसले और जज्बे की मिसाल है। असीम संभावनाओं के लिए वर्तमान और सुनहरे भविष्य का आधार है। हमारा भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में युवा शक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन्हीं युवाओं को समर्पित युवोदय एक मंच है। एक नाम और शुरूआत बदलाव की राजनांदगांव जिले के एक बेहतर और सुरक्षित कल के लिए। युवा साथ आ रहे हैं और एक कारवां बन रहा है। एक समृद्ध और खुशहाल राजनांदगांव के बुनियाद की। युवोदय, एक मंच और माध्यम है, ऊर्जावान युवाओं के जनभागीदारी की, जो समस्याओं के समाधान कर सुनहरे भविष्य बुनने दृढ़संकल्पित हैं। जिला प्रशासन राजनांदगांव और यूनिसेफ की संयुक्त पहल युवोदय में युवा साथ आकर कदम बढ़ा रहे हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, खूबचंद पारख, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, भरत वर्मा, रमेश पटेल, सरपंच बरगा कुमार सोनवानी, संयुक्त सचिव केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय अशोक मीणा, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग निहारिका बारीक, संभागायुक्त दुर्ग सत्यनारायण राठौर, आईजी दीपक झा, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, यूनिसेफ राज्य सलाहकार चन्दन कुमार, अभिषेक त्रिपाठी, यूनिसेफ जिला समन्वयक दिव्या राजपूत, युवोदय विनोद कुमार टेम्बुकर के साथ 70 युवोदय स्वयंसेवियों सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव, इन जिलों में वोटिंग जारी …

CG : नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव, इन जिलों में वोटिंग जारी …

रायपुर. छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम व उपचुनाव के लिए सोमवार…

6 minutes ago
CG : हिमालयी कछुआ मिला छत्तीसगढ़ के जंगल में …

CG : हिमालयी कछुआ मिला छत्तीसगढ़ के जंगल में …

रायपुर। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व (USTR) से वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने…

13 minutes ago
CG : MR सहित दर्जनभर लोगों से 1 करोड़ 77 लाख की ठगी, FIR दर्ज …

CG : MR सहित दर्जनभर लोगों से 1 करोड़ 77 लाख की ठगी, FIR दर्ज …

रायगढ़। जिले में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव और उसके साथियों के साथ 1.77 करोड़ की ठगी हुई…

20 minutes ago
भारतीय राजनीति में पहली बार डिप्टी सीएम अरुण साव बने विधायक दूल्हे की बैलगाड़ी के सारथी

भारतीय राजनीति में पहली बार डिप्टी सीएम अरुण साव बने विधायक दूल्हे की बैलगाड़ी के सारथी

भारतीय राजनीति में पहली बार "डिप्टी सीएम अरुण साव बने विधायक दूल्हे की बैलगाड़ी के…

28 minutes ago
प्रदेश के 11 शासकीय महाविद्यालयों में स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर पर नए संकाय और विषय होंगे प्रारंभ

प्रदेश के 11 शासकीय महाविद्यालयों में स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर पर नए संकाय और विषय होंगे प्रारंभ

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश में उच्च शिक्षा के विस्तार और विद्यार्थियों को स्थानीय…

31 minutes ago
पशुपालन क्षेत्र में डिजिटल क्रांति की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश

पशुपालन क्षेत्र में डिजिटल क्रांति की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश

भोपाल  प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने तथा पशुपालकों एवं किसानों को आधुनिक तकनीकों…

51 minutes ago