छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की सुरगी-कुम्हालोरी सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। बारिश में पूरी सड़क कीचड़ से सन गई है। वाहनों के पहिए धंस रहे हैं। कीचड़ की वजह से लोगों का चलना तक मुश्किल हो गया है।
ग्राम पंचायत सुरगी के सरपंच आनंद साहू ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के बाद सड़क का टेंडर किया गया। 16 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण शुरू किया। लेकिन बारिश के पहले इसकी गति काफी सुस्त रही। 10 किमी लंबी सड़क के निर्माण के लिए कई जगह गड्ढे खोदे गए।

चक्काजाम के लिए हुई थी बैठक
इसके बाद बारिश हुई तो सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गई है। करीब 12 गांवों के लोग आवाजाही के लिए इसी रास्ते का उपयोग करते हैं। बीते दिनों ग्रामीणों ने चक्काजाम के लिए बैठक की। लेकिन इसकी खबर लगते ही PWD ने ठेकेदार से सड़क पर डस्ट और गिट्टी बिछाने का काम शुरू करा दिया। जिससे ग्रामीणों ने चक्काजाम की योजना रद्द कर दी।

सड़क आवाजाही के लायक नहीं हालांकि, सड़क अब भी आवाजाही के लायक नहीं है। सुरगी-कुमहालोरी की सड़क को लेकर कांग्रेस-भाजपा दोनों ने जमकर राजनीति की थी। इसके बाद काम शुरू हुआ। लोक निर्माण विभाग ने जल्द निर्माण कार्य पूरा करने का दावा किया। लेकिन ग्रामीणों ने बताया कि विभाग और नेताओं का यह दावा पूरी तरह झूठा है। बारिश की वजह से ठेकेदार ने काम रोका ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत पहले से और खराब हो गई है। बारिश की वजह से ठेकेदार ने निमार्ण कार्य रोक दिया था। निर्माण के लिए खोदी गई सड़क पूरी तरह कीचड़ से भर गई। जिससे सड़क पर साइकिल से चलना तक मुश्किल हो गया।
भोपाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…
भोपाल भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…
भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…