राजनांदगांव , मेजबान छत्तीसगढ़ तथा मध्यप्रदेश की बालिकाओं ने आसान मैचों में अपनी विरोधी टीमों को हरा कर हॉकी इंडिया द्वारा संचालित व छत्तीसगढ़ हॉकी द्वारा आयोजित अस्मिता वेस्ट जोन सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में जीत दर्ज की।
अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में शुक्रवार को प्रारंभ हुई अस्मिता वेस्ट जोन सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता के प्रथम मैच में मेजबान छत्तीसगढ़ ने हॉकी राजस्थान को 1 के मुकाबले 17 गोल से पराजित किया। छत्तीसगढ़ की ओर से टीम की मधु सिदार ने 13 गोल, प्रज्ञा साहू, काव्या सिंह ठाकुर, रिया खलखो, मनप्रीत कौर ने 1-1 ने गोल किया।
वहीं राजस्थान की ओर से एक गोल मात्र पुष्पा कंवर ने किया। दूसरे मैच में मध्य प्रदेश ने हॉकी महाराष्ट्र को आसानी से 10-0 गोल से हरा कर जीत दर्ज की मध्यप्रदेश की ओर से बैक खेल रही नौशीन नाज ने 5 गोल अग्रिम पंक्ति की भाविका, साजिदा बेगम,प्रियांशी भंवर,केसर भाबर गीता मम्मी,ने 1-1 ने गोल किया।
जिपं अध्यक्ष ने किया शुभारंभ प्रतियोगिता के शुभारंभ: में मुख्य अतििथ जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविंद्र वैष्णव, पार्षद अमृता मोहन सेन थीं। अध्यक्षता छत्तीसगढ़ हॉकी अध्यक्ष फिरोज अंसारी, साई प्रबंधक के सी त्रिपाठी, सहायक संचालक खेल ए एक्का आदि मौजूद रहे।
लोक निर्माण से लोक कल्याण नवाचार से नव निर्माण तक : 2.5 वर्षों में लोक…
भोपाल मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…
रायपुर. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…
रायपुर. प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…
रायपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…
रायपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…