राजनांदगांव| मेडिकल कॉलेज अस्पताल में करीब 12 करोड़ रुपए की लागत से नई हाईटेक मॉडल की सीटी स्कैन मशीन पहुंच चुकी है। इंजीनियरों की टीम इसे इंस्टॉल करेगी। इसे इंस्टॉल करने में 3 माह का समय लगेगा। प्रदेश की यह पहली 128 स्लाइस वाली सीटी स्कैन मशीन है। इस तरह की मशीन प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेज और सरकारी अस्पताल में कहीं नहीं होने का दावा किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन की सुविधा मिलेगी। मशीन की खासियत है कि एडवांस मॉडल होने से मरीजों की छोटी सी छोटी तकलीफ एवं बीमारी जो अन्य सीटी स्कैन मशीनों से पकड़ में नहीं आती वह भी आसानी से सामने आएगी। मरीजों को निजी अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। मेडिकल स्टूडेंट्स को भी इसका फायदा मिलेगा। लंबे समय से इसे लेकर परेशानी थी।
बीजापुर । बीजापुर विकासखंड के तुमनार पंचायत में LO58-LO 120-तराईपारा से तूमनार तक निर्माणाधीन लगभग…
रायपुर : । राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर…
भोपाल प्रदेश में सिंहस्थ 2028 के लिए बनाई गई मंत्रिमंडलीय समिति ने ओंकारेश्वर में बड़वाह,…
प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने केरे गांव के होमस्टे का किया अवलोकन ग्रामीण पर्यटन के…
धार धार की ऐतिहासिक भोजशाला में मंगलवार को हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने मां वाग्देवी…
पारंपरिक फसल छोड़ अपनाई करेले की आधुनिक खेती महासमुंद के प्रगतिशील किसान दीपक को हुआ…