राजनांदगांव। मोती तालाब में आज सुबह छठ महापर्व के पावन अवसर पर उगते सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया गया। चार दिनों तक चलने वाला यह महापर्व श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।
छठ व्रतियों ने तालाब के किनारे खड़े होकर भगवान सूर्य देव और छठी मइया की आराधना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए अर्घ्य अर्पित किया। इससे पूर्व सोमवार की शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया था।
मोती तालाब परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। चार दिन तक चले इस पर्व में नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य के विधि-विधान पूरे किए गए। पूरे शहर में छठ महापर्व को लेकर भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल आयोजित करेगा पोस्टर प्रतियोगिता प्रकृति से प्रेरित…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के 1972 बैच के वरिष्ठ रिटायर्ड आईएएस अधिकारी बीकेएस रे का कल देर…
इंदौर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी (15) को केस स्टडी में…
रायपुर अवैध रेत और ईंट परिवहन मामले में एक माजदा व 3 ट्रैक्टर जब्त राजनांदगांव…
नैनो यूरिया के इस्तेमाल से किसान परशुराम राजवाड़े को खेती में मिला फायदा नैनो यूरिया…
मध्यप्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में मिली एक और बड़ी उपलब्धि नियामक आयोग के 98 प्रतिशत…