राजनांदगांव, 22 जनवरी। भारतीय इन्फ्राटैला कंपनी द्वारा षंकरपुर में लगाये जा रहे मोबाईल टावर का रहवासियांे द्वारा विरोध दर्ज कराया गया था। नगर निगम आयुक्त द्वारा मोबाईल टावर न लगाये जाने के दिषा निर्देष के बावजूद आज पुनः कंपनी के कर्मचारी उसे लगाने पहुंचे थे। रहवासियों ने अनुमति न होने के दस्तावेज सहित चिखली पुलिस चैकी प्रभारी से संपर्क कर पुनः टावर लगाये जाने को प्रक्रिया को रूकवा दिया हैं। षंकरपुर वार्डवासियों ने कहा कि बार बार अवैध रूप के टावर लगाने की बर्दाष्त नहीं किया जायेगा।
