राजनांदगांव , मोहारा वाटर फिल्टर प्लांट के मोटर पंप में आई खराबी से नलों से जलापूर्ति आधी हो गई है। प्लांट के तीन मोटर पंप खराब हो गए हैं। जिसकी मरम्मत सप्ताह भर में भी नहीं की जा सकी है। इससे शहर की ओवरहेड टंकियां पूरी तरह नहीं भर पा रही है।
टंकियों के पूरी तरह नहीं भरने की वजह से नलों से पानी सप्लाई की मात्रा आधी हो गई है। इससे लोगों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। दरअसल ओवरहेड टंकियों में 5 से साढ़े 5 मीटर तक पानी भरने के बाद ही वाल्व खोलकर नलों से सप्लाई दी जाती है। लेकिन प्लांट के मोटर पंप में आई खराबी की वजह से टंकियां 2 से ढाई मीटर तक ही भर रही है। इसका सीधा असर नलों से सप्लाई पर पड़ रहा है।
सबसे अधिक समस्या उन वार्डों में हो रही है, जहां एक टाइम नल खुलते हैं। यहां एक टाइम में भी जरुरत के मुताबिक पानी नहीं मिल पा रहा है। लखोली के ज्यादातर वार्ड में तो सिर्फ 10 मिनट ही पानी आ रहा है। जल विभाग के प्रभारी प्रणय मेश्राम ने बताया कि खराब हुए मोटर पंप की मरम्मत कराई जा रही है। कल तक इसमें सुधार कर लिया जाएगा। इसके बाद समस्या खत्म हो जाएगी।
पानी को लेकर इन हिस्सों में सबसे अधिक समस्या टंकियों के आधे भरने का असर लगभग पूरे शहर में बना हुआ है। लेकिन सबसे अधिक समस्या, राहुल नगर, केसर नगर, कंचनबाग, बैगापारा, लखोली के सभी 5 वार्ड, नंदई क्षेत्र, स्टेशनपारा और गंज पारा क्षेत्र में बनी हुई है। यहां नलों की टाइमिंग 10 से 15 मिनट ही रह गई है। जिसकी वजह से इन वार्ड के लोगों को जरुरत के मुताबिक पानी भी नहीं मिल पा रहा है। गर्मी के पहले बनी ऐसी स्थिति से लोग परेशान हैं।
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…
भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…
भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…