राजनांदगांव , मोहारा वाटर फिल्टर प्लांट के खराब मोटर पंप का सुधार नहीं हो सका है। जिसकी वजह से वार्डों में पानी की समस्या बनी हुई है। पंप खराब होने की वजह से ओवरहेड टंकियों में पूरी तरह भराव नहीं हो पा रहा है।
मोहारा के 27 एमएलडी फिल्टर प्लांट के मोटर पंप में खराब आ गई है। जिसका सुधार कार्य करीब सप्ताह भर से जारी है। लेकिन शुक्रवार देर शाम तक इसमें सुधार नहीं हो सका था। जिसकी वजह से इन प्लांट से भरे जाने वाले कंचनबाग, लखोली और कन्हारपुरी की टंकी में भराव नहीं हो पा रहा है। जिसकी वजह से क्षेत्र में पानी की सप्लाई आधी हो गई है। यह स्थिति सप्ताह भर से बनी हुई है।
जिसकी वजह से वार्ड के लोग परेशान हैं। जल विभाग के प्रभारी प्रणय मेश्राम ने बताया कि शनिवार तक जरुरी सुधार पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद सप्लाई सामान्य हो जाएगी। पंप खराब होने की वजह से कंचनबाग, शिवनाथ कॉलोनी, केशर नगर, जनता कालोनी, राजीव नगर ब्रम्हदेव चौक, बैगापारा, अटल आवास, शंति विजय कालोनी, राहुल नगर लखोली क्षेत्र में समस्या अधिक बढ़ गई है।
किसानों के लिए बनेगी उर्वरक उपसमिति रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार…
रायपुर । राजधानी रायपुर में सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रक और ट्रेलरों के…
रायपुर । रायपुर में स्कूटर में आग लगने से युवक की मौत के मामले का…
महासमुंद। जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला के निर्देशन में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा…
स्कूली ऑटो भी जांच के दायरे में रायपुर । राजधानी में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने…
रायपुर। स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध और सोशल मीडिया पर…