राजनांदगांव , दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के यात्रियों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य पर काम चल रहा। रेल वन एप के माध्यम से डिजिटल सेवाओं से जोड़ने प्रयास जारी है। इसी क्रम में मंडल के प्रमुख स्टेशनों में रेल वन एप का प्रचार अभियान चलाया जा रहा। अभियान नागपुर मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह के नेतृत्व में चल रहा है। उन्होंने बताया अभियान अंतर्गत मंडल के सभी प्रमुख एवं व्यस्त स्टेशनों पर बड़े आकार के आकर्षक होर्डिंग, बैनर, पोस्टर तथा डिजिटल स्क्रीन से यात्रियों को रेल वन एप की जानकारी दी जा रही है।

प्रमुख स्टेशनों में इतवारी, नैनपुर, गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव शामिल है। इसके अतिरिक्त, टिकट काउंटरों, आरक्षण कार्यालयों, प्रतीक्षालयों, प्लेटफॉर्म प्रवेश द्वारों एवं फुट ओवर ब्रिज के समीप पोस्टर लगाए गए है। वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा यात्रियों को सीधे संवाद के माध्यम से एप डाउनलोड करने और उसके उपयोग की प्रक्रिया समझाई जा रही है। ट्रेन की लाइव स्थिति, आगमन-प्रस्थान समय की जानकारी, आरक्षण, अनारक्षित टिकट एवं प्लेटफॉर्म टिकट संबंधी सेवाएं, कोच पोजीशन और प्लेटफॉर्म नंबर की जानकारी, शिकायत, सुझाव एवं फीडबैक दर्ज करने की ऑनलाइन सुविधा है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *