छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : लक्ष्य निर्धारित कर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें…

अंबागढ़ चौकी , तहसील साहू संघ अंबागढ़ चौकी द्वारा साहू सामुदायिक भवन में कॅरियर गाइडेंस, प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, समाज के वरिष्ठजनों,नागरिकों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके भविष्य के लिए सही मार्गदर्शन प्रदान करना तथा प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन करना था।

ऐसे आयोजनों का उद्देश्य युवाओं को करियर के बेहतर विकल्पों से जोड़ना और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना होता है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगार व करियर के विविध अवसरों की जानकारी दी। वक्ताओं ने छात्रों से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर मोहला एसडीएम हेमेंद्र भुआर्य, बीईओ डोंगरगांव जयंत साहू, महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी वीरेंद्र साहू, नोहरदास साहू व्याख्याता बीजेभाटा हाई स्कूल, लकेश्वर ठाकुर ने अपना विचार रखा। कार्यक्रम के दौरान जिला साहू संघ के अध्यक्ष मदन साहू, तहसील अध्यक्ष गया दास साहू, संचालक अर्जुन दास साहू ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष जीडी साहू ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर तहसील साहू संघ अंबागढ़ चौकी के उपाध्यक्ष दयानंद साहू, धर्मेंद्र साहू, योगमाया साहू, कांति साहू, मोनी साहू, अरुण साहू, दयाल दास साहू, गुमान दास साहू, अवधेश साहू, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनीष साहू सहित तहसील साहू संघ अंबागढ़ चौकी के पदाधिकारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : ‘हमर पहुना’ जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल से चाय पर चर्चा …

CG : ‘हमर पहुना’ जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल से चाय पर चर्चा …

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब भवन के जीर्णोद्धार प्रस्ताव पर आवश्यक कार्रवाई के क्रम में जनसंपर्क…

3 minutes ago
CG : पूर्व सरपंच खेती कार्य के दौरान करंट से चिपका, मौत …

CG : पूर्व सरपंच खेती कार्य के दौरान करंट से चिपका, मौत …

बस्तर। भानपुरी थाना क्षेत्र के कुम्हली गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को…

19 minutes ago
CG : उरला से 2 बच्चे गायब, तलाश में जुटी पुलिस टीम …

CG : उरला से 2 बच्चे गायब, तलाश में जुटी पुलिस टीम …

रायपुर। बालक आयुष चौहान और पीयूष चौहान निवासी राजेंद्र नगर, थाना उरला क्षेत्र, रायपुर 8…

23 minutes ago
CG : भृत्य और शिक्षिका को झटका, हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी आदेश को सही माना …

CG : भृत्य और शिक्षिका को झटका, हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी आदेश को सही माना …

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने सरकारी नौकरियों में पुरानी प्रतीक्षा सूची के दुरुपयोग पर महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते…

28 minutes ago
पंजाब के स्कूलों के लिए बारिश को लेकर नई गाइडलाइन, पानी के टैंकों की सफाई और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने के आदेश

पंजाब के स्कूलों के लिए बारिश को लेकर नई गाइडलाइन, पानी के टैंकों की सफाई और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने के आदेश

लुधियाना. पंजाब सरकार और स्कूल शिक्षा विभाग की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया…

32 minutes ago
CG : पानी विवाद में 15 लोग घायल, दो पड़ोसी भिड़ गए …

CG : पानी विवाद में 15 लोग घायल, दो पड़ोसी भिड़ गए …

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र में दो पड़ोसी परिवारों के बीच लंबे समय से चली आ…

33 minutes ago