छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : लखोली से मोहारा बाइपास तक बनेगा नाला…

राजनांदगांव , नगर निगम में महापौर परिषद की बैठक हुई। जिसमें शहर विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों,योजनाओं और राजस्व बढ़ाने संबंधी प्रस्तावों पर चर्चा के बाद अंतिम मुहर लगाई गई।

बैठक में मुख्य रूप से पाइप लाइन विस्तार, नाला निर्माण, दुकानों के जीर्णोद्धार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और मोबाइल टावरों पर प्रॉपर्टी टैक्स लगाने जैसे गंभीर विषयों पर निर्णय लिए गए। महापौर मधुसूदन यादव ने बताया कि बजट प्रावधानों के तहत शहर के जलभराव और ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने के लिए बड़े फैसले लिए गए हैं।

इसके तहत लखोली व कन्हारपुरी से मोहारा बाइपास तक नाला निर्माण किया जाएगा। इसी तरह रेवाडीह चौक से गोकुल नगर तक नाला निर्माण के लिए टेंडर की स्वीकृति दे दी गई है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुचारू पेयजल सप्लाई के लिए पाइप लाइन विस्तार और इंटर कनेक्शन कार्य को भी मंजूरी दी गई है।

एमआईसी की बैठक में राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के पात्र हितग्राहियों को राशि जारी करने और सामाजिक सुरक्षा पेंशन के मामलों की अनुशंसा की गई। निगम का राजस्व बढ़ाने के लिए मोबाइल टावर और भूमिगत केबल पर संपत्तिकर अधिरोपण के संबंध में भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सावन वर्मा, सुनील साहू, राजेश जैन रानू, बिना ध्रुव, शैंकी बग्गा, केवरा विजय राय, वर्षा शरद सिन्हा, आलोक श्रोती, डीलेश्वर प्रसाद साहू, राजा माखीजा मौजूद थे।

जर्जर दुकानों की बदलेगी सूरत, बढ़ेगी लीज अवधि निगम की आय बढ़ाने और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए निगम स्वामित्व की दुकानों के जीर्णोद्धार का निर्णय लिया गया है। टाउन हॉल परिसर के किनारे स्थित 38 दुकानों का कायाकल्प होगा। कस्तूरबा महिला मंडल रोड की 18 दुकानों के जीर्णोद्धार निर्माण को स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही दुकानों की लीज अवधि में वृद्धि करने और नामांतरण के प्रकरणों का भी निपटारा किया गया।

kgnews

Recent Posts

CG : पुरस्कारों हेतु आवेदन 5 अगस्त तक …

CG : पुरस्कारों हेतु आवेदन 5 अगस्त तक …

कोरबा । छत्तीसगढ़ शासन,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को शहीद राजीव पाण्डेय…

7 minutes ago
CG : पीएम इंटर्नशिप योजना : बीएसपी में 40 युवाओं को मिला ओरिएंटेशन व औद्योगिक प्रशिक्षण…

CG : पीएम इंटर्नशिप योजना : बीएसपी में 40 युवाओं को मिला ओरिएंटेशन व औद्योगिक प्रशिक्षण…

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास (एचआर-एल एंड डी)…

7 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बनी हरित समृद्धि की नई पहचान …

CG : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बनी हरित समृद्धि की नई पहचान …

कोरबा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में…

10 minutes ago
CG : दुर्ग शहर एएसपी सुखनंदन राठौर व सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी का तबादला…

CG : दुर्ग शहर एएसपी सुखनंदन राठौर व सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी का तबादला…

दुर्ग । गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और उप पुलिस…

14 minutes ago
CG : सामुदायिक मध्यस्थता मुकदमा मुक्त ग्रामीण भारत के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रतिभागियों की प्रशिक्षण कार्यक्रम …

CG : सामुदायिक मध्यस्थता मुकदमा मुक्त ग्रामीण भारत के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रतिभागियों की प्रशिक्षण कार्यक्रम …

कोरबा । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के…

15 minutes ago
मुख्य सचिव विकासशील की उच्चस्तरीय बैठक, योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति पर हुई बड़ी समीक्षा

मुख्य सचिव विकासशील की उच्चस्तरीय बैठक, योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति पर हुई बड़ी समीक्षा

मुख्य सचिव विकासशील ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा…

16 minutes ago