छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : लगातार हादसे, सुरक्षा पर उठ रहे गंभीर सवाल…

राजनांदगांव , सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम टेड़ेसरा में मौजूद ओरिएंट इस्पात कंपनी में करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब हुआ। जब मजदूर कंपनी में काम पर जुटा हुआ था। इधर मौत के बाद साथी मजदूरों और परिजनों ने कंपनी के सामने धरना शुरु कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम नवागांव निवासी 27 वर्षीय पुरानिक विश्वकर्मा ने 20 दिन पहले ही ओरिएंट इस्पात कंपनी में नौकरी शुरु की थी। शुक्रवार को भी वह काम पर आया। इसी दौरान प्लांट के कटे छटे तार से उसे करंट लग गया। करंट की झटके से बेसुध हुए पुरानिक को तत्काल दुर्ग के हा​स्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घो​षित कर दिया।

इधर मजदूर की मौत की खबर सुनते ही साथी मजदूर और परिजन ग्रामीणों के साथ कंपनी के सामने धरने पर बैठ गए। परिजनों ने बताया कि मृतक का चार माह का बच्चा है। पूरा परिवार उस पर निर्भर था। परिजन व ग्रामीण एक करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग कर रहे थे। कंपनी के अफसरों ने अंत्येष्टि के लिए तत्काल 2 लाख रुपए देने और आगे प्रावधानों के मुताबिक राशि देने की बात कही। धरना जारी रहा।

kgnews

Recent Posts

CG : राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किये जाने हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त…

CG : राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किये जाने हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त…

दुर्ग । छ.ग. शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्षनुसार खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों / निर्णायकों को…

52 seconds ago
CG : घर में घुसकर गर्भवती का अपहरण फिर रेप, समाज के ठेकेदार पर आरोप …

CG : घर में घुसकर गर्भवती का अपहरण फिर रेप, समाज के ठेकेदार पर आरोप …

कोरिया। जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है।…

4 minutes ago
CG : किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां…

CG : किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां…

जिला प्रशासन की पहल से घर-घर उग रही जैविक सब्जियां सुकमा । जिला प्रशासन के…

11 minutes ago
CG : केंद्रीय विद्यालय सुकमा में प्रवेश का अंतिम मौका…

CG : केंद्रीय विद्यालय सुकमा में प्रवेश का अंतिम मौका…

सुकमा । अपने बच्चों को देश के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक में…

14 minutes ago
CG : धमतरी मॉडल बना देश के लिए प्रेरणा …

CG : धमतरी मॉडल बना देश के लिए प्रेरणा …

धमतरी। छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा रायपुर सहित विभिन्न ग्रामीण…

16 minutes ago
CG : पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को बड़ी राहत…

CG : पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को बड़ी राहत…

ताड़मेटला और एर्राबोर में विशेष शिविर, अब नहीं रुकेगी पहली किस्तजिला प्रशासन ने 33 हितग्राहियों…

16 minutes ago