छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : लोकतंत्र को मजबूत करने युवाओं ने निकाली मशाल रैली

लोकतंत्र को मजबूत करने तथा विधानसभा निर्वाचन 2023 में शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रोत्साहित करने युवाओं द्वारा मशाल रैली निकाली गई। जागृति की यह मशाल उन क्षेत्रों तक पहुंची, जहां पहले मतदान का प्रतिशत कम था। यह रैली महेश नगर, कमला कॉलेज और कौरिनभाठा क्षेत्र के गली-गली में मतदान करने की दस्तक दी गई। कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप अमित कुमार के निर्देशन में कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों को चिन्हांकित कर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर मतदाओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास महेश नगर के विद्यार्थियों द्वारा उत्साह से मशाल रैली निकाल कर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली निकालते हुए जनमानस को वोट की महत्ता व मतदान अवश्य करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन में लगातार कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में मतदाओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मशाल रैली पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास महेश नगर से निकलकर कमला कॉलेज, कौरिनभाठा होते हुए महेश नगर स्थित पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में समाप्त हुई। सीईओ जिला पंचायत अमित कुमार ने कहा कि वर्ष 2018 के विधानसभा निर्वाचन के दौरान इस क्षेत्र का मतदान प्रतिशत कम था जिसके लिए यहां के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मशाल रैली निकाली गई। इस क्षेत्र में  84 प्रतिशत मतदाता है। यहां 100 प्रतिशत मतदान कराने के लिए मशाल रैली निकाली गई है।

मशाल रैली में युवाओं ने हम सब ने ठाना है निष्पक्ष मतदान कराना है, शत प्रतिशत मतदान बनेगा राजनांदगांव का अभिमान, 7 नवम्बर मतदान अवश्य करें, वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है, लोकतंत्र का भाग्य विधाता होता जागरूक मतदाता, वोट डालने जाएं अपना वोट काम में लाएं, वोट हमारा हैं अनमोल कभी ना लेंगे इसका मोल, आओ मिलकर अलख जगाएं शत-प्रतिशत मतदान कराएं, चुनाव आयोग का है आव्हान सबको करना है मतदान, एक वोट से होता फैसला मतदाता का यही हौसला, मतदान हमारा अधिकार है इससे बनती सरकार है का नारा लगाते हुए शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया गया। छात्रावास में पहुंचकर युवाओं ने निष्पक्ष मतदान करने के लिए शपथ लिया। इस अवसर पर सहायक नोडल अधिकारी स्वीप रश्मि सिंह, सहायक संचालक आदिवासी विकास दीक्षा गुप्ता, सहायक परियोजना समन्वयक मनोज मरकाम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

जब्त मवेशियों की कस्टडी पर बड़ा फैसला आएगा, हाईकोर्ट तय करेगी कोर्ट के अधिकार

जब्त मवेशियों की कस्टडी पर बड़ा फैसला आएगा, हाईकोर्ट तय करेगी कोर्ट के अधिकार

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने गोवंश की जब्ती और उनकी अंतरिम कस्टडी को लेकर एक कानूनी सवाल…

30 minutes ago
राज्य शिक्षा केंद्र ने 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम किए घोषित

राज्य शिक्षा केंद्र ने 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम किए घोषित

राज्य शिक्षा केंद्र ने 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम किए घोषित 5वीं…

45 minutes ago
दुर्लभ वन्यजीव सेंडबोआ तस्करी मामले में आरोपियों को 2 वर्ष का सश्रम कारावास

दुर्लभ वन्यजीव सेंडबोआ तस्करी मामले में आरोपियों को 2 वर्ष का सश्रम कारावास

दुर्लभ वन्यजीव सेंडबोआ तस्करी मामले में आरोपियों को 2 वर्ष का सश्रम कारावास 10 वर्ष…

45 minutes ago
छत्तीसगढ़ में नकली खाद-बीज पर बड़ा एक्शन, 28 दुकानों की बिक्री पर रोक, 33 को नोटिस

छत्तीसगढ़ में नकली खाद-बीज पर बड़ा एक्शन, 28 दुकानों की बिक्री पर रोक, 33 को नोटिस

जगदलपुर. खरीफ सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण…

2 hours ago
CG : कलेक्टर ने पीएमश्री स्कूल प्राचार्य को जारी किया नोटिस …

CG : कलेक्टर ने पीएमश्री स्कूल प्राचार्य को जारी किया नोटिस …

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के पीएमश्री सेजेस सारंगढ़ के प्राचार्य लक्ष्मी प्रसाद पटेल को कलेक्टर ने कारण…

2 hours ago