राजनांदगांव संस्कारधानी का दादा ग्रुप सेवा की मिसाल बन गया है। 17 साल से स्टेशन में रोजाना लोगों को निशुल्क गर्म भोजन परोस रहे। ग्रुप के 15 सदस्यों की इस पहल से इस हिस्से में अब कोई भी भूखा नहीं सोता। रोजाना 150 से 200 लोग रात में स्टेशन परिसर में भोजन कर रहे हैं। इसमें ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्री भी शामिल रहते हैं।
दादा ग्रुप के प्रमुख बृजेश श्यामकर व सदस्य संजय बहादुर सिंह ने बताया कि रात में जब भी वे स्टेशन पहुंचते थे, कई लोगों को खाने के लिए पैसा जुटाते देखा करते थे। कई यात्रियों को स्टेशन परिसर में भूखा सोते भी देखा। कुछ ऐसे लोग रहते हैं, जिनके पास खाने के लिए कुछ भी नहीं होता। मजबूरी में स्टेशन में रात बिताने वाले भी भूखे सो जाते। ऐसे लोगों को देखकर उन्होंने यह पहल की। 17 साल पहले स्टेशन में भूखे लोगों को भोजन उपलब्ध कराना शुरु किया। धीरे-धीरे इस सेवा को नियमित किया। इसके बाद ग्रुप के सदस्यों ने इस सेवा को अपना लक्ष्य ही बना लिया। आज हर रात करीब 200 लोग स्टेशन परिसर में भोजन कर रहे हैं। कभी-कभी यह संख्या 300 से 400 के पार भी रहती है। लेकिन सभी को पर्याप्त भोजन उपलब्ध कराया जाता है। यह भोजन पूरी तरह निशुल्क रहता है।
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…