राजनांदगांव : लोहे के पाइप से भरा हुआ ट्रक पलटा, चालक बाल-बाल बचा

राजनांदगांव ट्रक का वाइपर खराब होने के कारण बारिश के दौरान ट्रक चालक को सड़क साफ नहीं दिखी। ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। उसी हादसे को देख रहे एक कार चालक ने रोटरी जंक्शन को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। बायपास मोड़ रोटरी जंक्शन के पास हुए इन दोनों सड़क हादसों में ट्रक और कार चालक बाल-बाल बच गए उन्हें मामूली चोटें आई है। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों हादसे सोमवार सुबह नेशनल हाईवे पर बने रोटरी जंक्शन बाइपास मोड़ में हुए है।

पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 4 बजे तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान एक ट्रक लोहे के पाइप लोड कर नागपुर से भिलाई की दिशा में जा रहा था। ट्रक का वाइपर खराब होने के कारण ट्रक चालक को रोटरी जंक्शन के पास सामने की सड़क नहीं दिखी। लोहे के पाइप से भरा ट्रक पलट गया। बाल-बाल बचे ड्राइवर ने पुलिस को यही जानकारी दी। हादसे वाली जगह पर दूसरी दिशा से आ रही कार ने रोटरी जंक्शन को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। कार चालक उसी हादसे को देख कर कार चला रहा था तभी रोटरी जंक्शन से टकरा गया। हादसे के बाद वहां पर लगी लोहे की रेलिंग को 10 मीटर तक हटाया गया जिससे वाहन चालकों को गाड़ी मोड़ने में आसानी होगी।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : एक्सीडेंट का बहाना बना चाकू की नोंक पर लूटे…

राजनांदगांव : एक्सीडेंट का बहाना बना चाकू की नोंक पर लूटे…

राजनांदगांव | एक्सीडेंट का बहाना बनाकर चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले शातिर बदमाशों…

43 seconds ago
CG : साय कैबिनेट की बैठक शुरू …

CG : साय कैबिनेट की बैठक शुरू …

रायपुर: रायपुर में सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक…

3 minutes ago
CG : PTRSU में एग्जाम फीस बढ़ोतरी पर बवाल, ABVP भड़की …

CG : PTRSU में एग्जाम फीस बढ़ोतरी पर बवाल, ABVP भड़की …

रायपुर: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में परीक्षा और दूसरे शैक्षणिक शुल्क बढ़ाने के फैसले पर…

8 minutes ago
CG : हाथी का तांडव: पति-पत्नी को कुचलकर उतारा मौत के घाट, पूरे इलाके में पसरा सन्नाटा …

CG : हाथी का तांडव: पति-पत्नी को कुचलकर उतारा मौत के घाट, पूरे इलाके में पसरा सन्नाटा …

बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में जंगली हाथी का आतंक देखने को मिला है, जहां मंगलवार…

12 minutes ago
राजनांदगांव : 3 वार्डों से मिले 98 आवेदन श्रमिक कार्ड का वितरण…

राजनांदगांव : 3 वार्डों से मिले 98 आवेदन श्रमिक कार्ड का वितरण…

राजनांदगांव , सुशासन तिहार के तहत नगर निगम द्वारा गंजपारा स्कूल में जन समस्या निवारण…

13 minutes ago
राजनांदगांव : जिला साहू संघ: अध्यक्ष पद के लिए 5 उम्मीदवार उतरे…

राजनांदगांव : जिला साहू संघ: अध्यक्ष पद के लिए 5 उम्मीदवार उतरे…

जिला साहू संघ के त्रिवर्षीय आम चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई…

18 minutes ago