छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : विधानसभा निर्वाचन 2023 – सीईओ जिला पंचायत ने मतदान दल को दिए जा रहे प्रशिक्षण का किया निरीक्षण

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2023। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमित कुमार ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल छुरिया में प्रथम चरण अंतर्गत चल रहे संगवारी मतदान दल, आदर्श मतदान केन्द्र, मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण  कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारियों को कहा कि मास्टर ट्रेनर द्वारा बताई जा रही सभी बातों को ध्यान से सुनते हुए समुचित रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने के लिए सभी गंभीरतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करें। उन्होंने सभी को प्रशिक्षण अच्छी तरह लेने एवं अच्छी तरह अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
क्रमांक- 97 ——————-
विधानसभा निर्वाचन 2023
– 8555 सार्वजनिक संपत्ति एवं 4157 निजी संपत्ति पर की गई संपत्ति विरूपण की कार्रवाई
राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2023। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 के घोषणा के उपरांत आदर्श आचरण संहिता के दौरान सम्पत्ति विरूपण की कार्रवाई की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह के मार्गदशन में जिले में संपत्ति विरूपण के लिए गठित टीम द्वारा 8555 सार्वजनिक संपत्ति एवं 4157 निजी संपत्ति पर वाल राईटिंग, पोस्टर, बैनर सहित अन्य प्रचार सामग्री को हटाया गया। सार्वजनिक संपत्ति अंतर्गत टीम द्वारा 2847 वाल राईटिंग, 3233 पोस्टर, 1151 बैनर, 1324 अन्य प्रचार सामग्री पर संपत्ति विरूपण की कार्रवाई की गई। निजी संपत्ति अंतर्गत टीम द्वारा 1691 वाल राईटिंग, 1032 पोस्टर, 389 बैनर, 1045 अन्य प्रचार सामग्री हटाई गई।

क्रमांक – 98 ———————–

kgnews

Recent Posts

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

44 minutes ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

53 minutes ago
पदोन्नति की तैयारी तेज, डीपीसी के बाद जारी होंगे प्रमोशन आदेश

पदोन्नति की तैयारी तेज, डीपीसी के बाद जारी होंगे प्रमोशन आदेश

भोपाल  राज्य शासन से पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश मिलने के बाद निगम प्रशासन…

1 hour ago
MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज और भोपाल समेत 43 जिलों में येलो अलर्ट

MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज और भोपाल समेत 43 जिलों में येलो अलर्ट

भोपाल  प्रदेश में मानसून की जोरदार वर्षा हो रही है। रविवार को राजधानी भोपाल सहित…

1 hour ago
राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण

राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण

रायपुर मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध मुख्यमंत्री  विष्णु देव…

2 hours ago
लोककला की अमर स्वर-सरिता को राजकीय सम्मान: पद्म विभूषण तीजन बाई को अश्रुपूरित विदाई

लोककला की अमर स्वर-सरिता को राजकीय सम्मान: पद्म विभूषण तीजन बाई को अश्रुपूरित विदाई

रायपुर छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाने वाली विश्वविख्यात पंडवानी गायिका…

2 hours ago