छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : विश्व जल दिवस के अवसर पर ग्राम फरहद में जल सभा संपन्न

– ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति किया जागरूक

राजनांदगांव । कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने महिला जन-जल जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विश्व जल दिवस के अवसर पर राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम फरहद में ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व एवं इसकी अनिवार्यता के प्रति जागरूक करने महिला जन-जल जागरूकता अभियान के तहत जल सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को जल गुणवत्ता की जांच कर जल को स्वच्छ रखने का सन्देश दिया गया। कार्यक्रम में बच्चों एवं ग्रामीणों द्वारा रैली निकालकर जल है तो कल है के सन्देश के साथ जल बचाने का संकल्प भी दिलाया गया। ग्रामीणों को जल के विवेकपूर्ण उपयोग और संरक्षण के प्रभवी तरीकों की जानकारी दी गयी। उन्हें नल का पानी व्यर्थ नहीं बहाने, वर्षा जल संचयन करने, पानी के दुबारा उपयोग को बढ़ावा देने और जल को बर्बाद करने वाली आदतों को त्यागने जैसे उपाय बताये गए। इस दौरान जल संरक्षण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली जल बहिनी, मितानिन एवं स्वास्थ्य सहायिका को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आईएसए टीम मेंबर शैलेन्द्र कुमार, दुष्यंत कुमार, आईईसी कोऑर्डिनेटर वतन सिंह राजपूत सहित अन्य विभागीय कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

बीड़ी एवं खदान श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन 31 अक्टूबर तक

बीड़ी एवं खदान श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन 31 अक्टूबर तक

बीड़ी एवं खदान श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन 31 अक्टूबर तक भोपाल श्रमिक…

28 minutes ago
भू-अभिलेखों के डिजिटाइजेशन से राजस्व सेवाएँ होंगी अधिक प्रभावी, भूमि रिकॉर्ड प्राप्त करना होगा आसान

भू-अभिलेखों के डिजिटाइजेशन से राजस्व सेवाएँ होंगी अधिक प्रभावी, भूमि रिकॉर्ड प्राप्त करना होगा आसान

भू-अभिलेखों के डिजिटाइजेशन से राजस्व सेवाएँ होंगी अधिक प्रभावी, भूमि रिकॉर्ड प्राप्त करना होगा आसान…

37 minutes ago
Modi Cabinet Expansion: MP से किस सांसद को मिलेगा मंत्री पद? महिला सांसद का नाम सबसे आगे, सियासी हलचल तेज

Modi Cabinet Expansion: MP से किस सांसद को मिलेगा मंत्री पद? महिला सांसद का नाम सबसे आगे, सियासी हलचल तेज

भोपाल  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई…

54 minutes ago
मध्य प्रदेश में ‘VB-G राम जी’ योजना लागू करने की तैयारी पूरी, अब 125 दिन रोजगार की गारंटी

मध्य प्रदेश में ‘VB-G राम जी’ योजना लागू करने की तैयारी पूरी, अब 125 दिन रोजगार की गारंटी

भोपाल  मनरेगा की जगह विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण (वीबी जीराम जी)…

55 minutes ago
बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

13 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

13 hours ago