छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : विश्व पृथ्वी दिवस 2025

आज धरती माँ को सभी के ध्यान की आवश्यकता है…

राजनांदगांव । 55वें विश्व पृथ्वी दिवस 2025 की थीम हमारी शक्ति, हमारा ग्रह है। 1971 में संयुक्त राष्ट्र महासचिव यू थांट ने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। जिसमें 22 अप्रैल को दुनिया का पहला पृथ्वी दिवस घोषित किया गया था,  हालाँकि यू थांट ने पर्यावरणीय संरक्षण का समर्थन किया, लेकिन 22 अप्रैल पृथ्वी दिवस की स्थापना 1970 में अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने की थी।
भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है, जिसके पास केवल 2.4 प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र, 4 प्रतिशत ताजा पानी और 18 प्रतिशत मानव तथा पशुधन आबादी है। हाल ही में हमारी धरती माता के सामने उभरती चुनौतियों में से एक पराली जलाना है। लोग अंधाधुंध और बेतरतीब ढंग से धान के खेतों को जला रहे हैं, जो आसपास के क्षेत्र में फैल जाता है और झाडिय़ां व पौधे भी जल जाते हैं तथा पारिस्थितिकी को नुकसान पहुँचता है। हम पहले से ही घटते जल संसाधनों और वनों, मिट्टी के कटाव और प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र के पतन की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पहले से ही पानी, भूमि और समुद्री संसाधनों को प्रदूषित कर रहे हैं।
केंद्रीय भूमिजल बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. प्रबीर के नाइक ने इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त की है कि कैसे आम जनता इस अंधाधुन्ध आगजनी के बारे में जागरूक नहीं है, जो पर्यावरण को नुकसान पहुँचा रही है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार देश में वन क्षेत्र 25 प्रतिशत है, लेकिन पिछले 40 वर्षों में पेड़ों की संख्या और घनत्व में कमी आई है। यह छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों में एक बहुत प्रचलित प्रथा है। इन बुरी प्रथाओं को रोकने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर लोगों में जागरूकता आवश्यक है।
महात्मा गांधी प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक उपयोग और शोषण के खिलाफ थे। उन्होंने प्रकृति के शोषण के लिए मानव लालच का विरोध किया। उनकी सादा जीवन शैली प्रकृति के अनुकूल थी। उन्होंने उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों के न्यूनतम और कुशल उपयोग पर जोर दिया। सभी धर्मों के हमारे पूर्वज सूर्य, नदी, पेड़, पहाडिय़ों की पूजा करते थे और उनकी रक्षा भी करते थे। लेकिन हम केवल सभी संसाधनों का अंधाधुंध शोषण कर रहे हैं और विलासिता के लिए बर्बाद भी कर रहे हैं। लेकिन अगर हम अब धरती माँ की रक्षा करने में जागरूक नहीं हुए, तो यह एक दिन डायनासोर के विलुप्त होने की तरह मानव जाति को नष्ट कर देगी। समुदाय के पास अपने इलाके का ज्ञान का खजाना होता है जो अपने आसपास के परिवेश को बहुत अच्छी तरह से संरक्षित कर सकते हैं।
पृथ्वी जल रही है, जल संसाधन घट रहे हैं।
पृथ्वी हर किसी की ज़रूरत को पूरा करने के लिए पर्याप्त संसाधन प्रदान करती है, लेकिन किसी के लालच को नहीं। – महात्मा गांधी।
– केंद्रीय भूमिजल बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. प्रबीर के नाइक

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय मंच पर चमकी धमतरी की अभिनव पहल, सीएससी स्थापना दिवस पर PACS ड्रोन मॉडल को मिली विशेष पहचान

राष्ट्रीय मंच पर चमकी धमतरी की अभिनव पहल, सीएससी स्थापना दिवस पर PACS ड्रोन मॉडल को मिली विशेष पहचान

रायपुर  कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के 17वें स्थापना दिवस के अवसर…

24 minutes ago
सीएम हेल्पलाइन-1076 ने नागरिक-केंद्रित सुशासन की अवधारणा को दिया व्यवहारिक रूप : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

सीएम हेल्पलाइन-1076 ने नागरिक-केंद्रित सुशासन की अवधारणा को दिया व्यवहारिक रूप : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर  मुख्यमंत्री हेल्पलाइन ने अपने संचालन के पहले ही महीने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की…

29 minutes ago
राजधानी के बाहर हुई कैबिनेट बैठकों से प्रदेश के गौरवशाली व्यक्तित्व हुए सम्मानित

राजधानी के बाहर हुई कैबिनेट बैठकों से प्रदेश के गौरवशाली व्यक्तित्व हुए सम्मानित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रि परिषद बैठकों के आयोजन के लिए नवाचार करते…

29 minutes ago
सूबेदार (अ) (स्टेनो) एवं सहायक उप निरीक्षक (अ) भर्ती प्रक्रिया पूर्ण 438 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन

सूबेदार (अ) (स्टेनो) एवं सहायक उप निरीक्षक (अ) भर्ती प्रक्रिया पूर्ण 438 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन

भोपाल पुलिस विभाग में लगभग 08 वर्षों से स्टेनोग्राफर एवं कार्यालयीन स्टाफ की भर्ती नहीं…

39 minutes ago
MP में निजी विश्वविद्यालय खोलना होगा आसान, 25 एकड़ जमीन की अनिवार्यता खत्म करने की तैयारी

MP में निजी विश्वविद्यालय खोलना होगा आसान, 25 एकड़ जमीन की अनिवार्यता खत्म करने की तैयारी

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार की रविवार को जगदीशपुर में होने वाली विशेष कैबिनेट बैठक में…

55 minutes ago
जेल महानिदेशक डॉ वरुण कपूर द्वारा शाजापुर जिला जेल का सघन निरीक्षण

जेल महानिदेशक डॉ वरुण कपूर द्वारा शाजापुर जिला जेल का सघन निरीक्षण

भोपाल  महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएँ, मध्यप्रदेश, भोपाल डॉ. वरुण कपूर (आईपीएस) द्वारा दिनांक 17…

1 hour ago