राजनांदगांव : शहर को साफ-सुथरा रखने में स्वच्छता दीदीयों की महत्वपूर्ण भूमिका – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

– विधानसभा अध्यक्ष स्वच्छता दीदी सम्मान समारोह में हुए शामिल


राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर आडिटोरियम राजनांदगांव में स्वच्छता दीदी सम्मान समारोह में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित पालन घर के लिए कार्यकर्ता एवं सहायिका को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने नगर से सभी स्वच्छता दीदीयों का सम्मान किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखने में स्वच्छता दीदीयों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। राजनांदगांव शहर को स्वच्छ बनाने में सुबह से लेकर शाम तक कार्य करती है ऐसी स्वच्छता दीदीयों का सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि माता लक्ष्मी वहीं आती है जहां स्वच्छता का वास होता है।

उन्होंने कहा कि नगर की सपन्नता को आगे बढ़ाने के लिए स्वच्छता दीदी कार्य करती है। स्वस्थ राजनांदगांव और संपन्न राजनांदगांव को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि आज स्पीकर हाउस में दिव्यांगजनों को 500 से अधिक सहायक उपकरण का वितरण किया गया। शासन की योजना के अनुसार छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली बच्चों के लिए प्रयास आवासीय विद्यालय शुरू किया गया।


महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन अभियान शुरू किया। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 450 दीदीयां कार्य कर रही है और उन्हें रोजगार का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने स्वच्छता दीदीयों के मानदेय में एक हजार रूपए की वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि 4 माह के प्रयास से स्वच्छता के क्षेत्र में  जिले को देश में 14वां स्थान मिला है। इसके लिए सभी स्वच्छता दीदीयों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा कि आने वाले वर्ष में टॉप 5 में लाने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष सचिन बघेल, उपाध्यक्ष जिला पंचायत किरण साहू, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, पूर्व विधायक रामजी भारती, कोमल सिंह राजपूत, रमेश पटेल, दिनेश गांधी, संतोष अग्रवाल, खूबचंद पारख, भावेश बैद, रेखा मेश्राम, सुमीत उपाध्याय, कलेक्टर जितेन्द्र यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी, बड़ी संख्या में स्वच्छता दीदी उपस्थित थी।

इसे भी पढ़े : मोहला : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत कलश यात्रा एवं दीपदान उत्सव का आयोजन

kgnews

Recent Posts

सरगुजा SSP के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, साइबर ठग भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट

सरगुजा SSP के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, साइबर ठग भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट

सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है।…

26 minutes ago
स्कूल में पेयजल संकट पर छलका दर्द, ‘घर का पानी खत्म होने पर दुकान से खरीदना पड़ता है’

स्कूल में पेयजल संकट पर छलका दर्द, ‘घर का पानी खत्म होने पर दुकान से खरीदना पड़ता है’

भोपाल. सेमराकला स्थित शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों ने पानी की समस्या को…

36 minutes ago
CG : चार हजार से अधिक घरों में लगे सोलर पैनल

CG : चार हजार से अधिक घरों में लगे सोलर पैनल

 बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा उत्पादक बन रहे लोग  रायपुर, स्वच्छ ऊर्जा को जनआंदोलन का स्वरूप…

1 hour ago
धार भोजशाला को लेकर प्रशासन अलर्ट, नमाज व्यवस्था और तलाशी पर हुई अहम बैठक

धार भोजशाला को लेकर प्रशासन अलर्ट, नमाज व्यवस्था और तलाशी पर हुई अहम बैठक

धार. ऐतिहासिक भोजशाला के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिया गया आदेश जिला प्रशासन…

1 hour ago
CG : बरसात में सर्पदंश से घबराएं नहीं, समय पर इलाज ही बचाएगा जान

CG : बरसात में सर्पदंश से घबराएं नहीं, समय पर इलाज ही बचाएगा जान

प्रदेश के सभी 33 जिलों में एंटी स्नेक वेनम का पर्याप्त भंडार, अस्पतालों में उपलब्ध…

1 hour ago
CG : अब सोलर से बचत भी और कमाई भी

CG : अब सोलर से बचत भी और कमाई भी

रायपुर, कभी हर महीने बिजली का बिल चुकाने वाले राजनांदगांव जिले के किसान रामेश्वर प्रसाद…

2 hours ago