छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : शासकीय कमला देवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डेंटल चेकअप कैम्प का आयोजन

राजनांदगांव। शासकीय कमला देवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव में 16 अक्टूबर 2023 को प्राचार्य डॉ. आलोक मिश्रा के मार्गदर्शन में छात्राओं एवं स्टाफ के लिए एक दिवसीय डेंटल चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं यूथ रेडकास युनिट ने संयुक्त रूप से किया।  शिविर में महाविद्यालय के एमओयू पार्टनर छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर सुंदरा, राजनांदगांव के 10 डॉक्टरों की टीम द्वारा कुल 75 छात्राओं एवं स्टाफ का दंत परीक्षण किया गया। छात्राओं को प्रेरित करने हेतु महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आलोक मिश्रा ने सर्वप्रथम अपना दंत परीक्षण करवाकर शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि हमेशा अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहना चाहिये एवं समय-समय पर आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य परीक्षण करवाते रहने से गंभीर बिमारियों से बचा जा सकता है। इस दंत परीक्षण शिविर के आयोजन का उद्देश्य छात्राओं में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करना है। यूथ रेडक्रास युनिट के प्रभारी डॉ. बसंत कुमार सोनबेर, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रामकुमारी धुर्वा सहित अन्य प्राध्यापकगण डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता, डॉ. हरप्रीत कौर गरचा एवं श्रीमती नीलम धनसाय ने शिविर में विशेष रूप से शामिल होकर अपना दंत परीक्षण करवाया एवं छात्राओं को प्रेरित किया।

kgnews

Recent Posts

CG : वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाले उर्वरक की 11 बोरियां जब्त…

CG : वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाले उर्वरक की 11 बोरियां जब्त…

कृषि विभाग की सख्त कार्रवाईकिसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने राज्यभर में निरीक्षण अभियान जारी…

1 minute ago
CG : मानसून में बढ़ा गलघोंटू बीमारी का खतरा, पशुपालकों से समय पर टीकाकरण कराने की अपील…

CG : मानसून में बढ़ा गलघोंटू बीमारी का खतरा, पशुपालकों से समय पर टीकाकरण कराने की अपील…

पशुधन की सुरक्षा के लिए राज्यभर में सतर्कता एवं निगरानी बढ़ाने के निर्देश रायपुर ।…

15 minutes ago
CG : सुशासन तिहार के दौरान जिले मेें प्राप्त 507 आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण…

CG : सुशासन तिहार के दौरान जिले मेें प्राप्त 507 आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण…

ग्रामीण आजीविका को नई दिशा देने का बना प्रभावी अभियान रायपुर । सुशासन तिहार केवल…

19 minutes ago
CG : रायपुर में ट्रैफिक जवानों के लिए एसी हेलमेट का ट्रायल शुरू…

CG : रायपुर में ट्रैफिक जवानों के लिए एसी हेलमेट का ट्रायल शुरू…

रायपुर । भीषण गर्मी में घंटों सड़क पर ड्यूटी देने वाले ट्रैफिक जवानों को राहत…

21 minutes ago
CG : बस स्टैंड स्थित जनरल स्टोर में चोरी, शटर तोड़कर 4 हजार रुपए लेकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश…

CG : बस स्टैंड स्थित जनरल स्टोर में चोरी, शटर तोड़कर 4 हजार रुपए लेकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश…

कोरबा । कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत छुरी कला के बस स्टैंड स्थित भूमि…

28 minutes ago
CG : मरीन ड्राइव चौक पर हिट एंड रन: अज्ञात कार की टक्कर से बुलेट सवार युवक घायल…

CG : मरीन ड्राइव चौक पर हिट एंड रन: अज्ञात कार की टक्कर से बुलेट सवार युवक घायल…

रायपुर । राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव चौक के पास शंकर नगर रोड पर शुक्रवार…

34 minutes ago