छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : शिक्षा विभाग से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने विधायक डा. रमन सिंह से गुहार

राजनांदगांव। लंबे राजनीतिक अनुभव और पहंुच रखने वाले डा. रमन सिंह की छवि साफ-सुथरी है, लेकिन उनके विधानसभा के शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार और भ्रष्ट अधिकारियों की चर्चा से पूरा विधानसभा शर्मशार हो रहा है।
छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल ने शुक्रवार को विधायक निवास व कार्यालय पहुंचकर एक लिखित शिकायत सौंपकर शिक्षा विभाग से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और भ्रष्ट अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही करवाने की मांग की है।
श्री पॉल ने अपने पत्र में दस बिंदुओं की जानकारी देकर अनेकों सवाल खड़े कर बताया है कि डॉ. रमन सिंह के विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव के शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार चरम-सीमा पार कर चुका है। बिना उपस्थिति पत्रक प्रस्तुत किए वेतन प्रदाय करना भारी वित्तीय अनियमितता है। वैसे ही पद विरूद्ध वेतन प्रदाय करना उससे भी भारी वित्तीय अनियमितता है।
श्री पॉल का कहना है कि पूरे विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है, बच्चे डीईओ कार्यालय पहंुचकर शिक्षक की मांग कर रहे हैं, लेकिन डीईओ कार्यालय में अनेक शिक्षक और प्राचार्य को संलग्न कर बाबूगिरी और अफसरगिरी कराया जा रहा है। डीईओ कार्यालय में दूसरे जिले के शिक्षकों और कर्मचारियों को नियम विपरीत संलग्न कर रखा गया है और वेतन उनके जिले के मूल संस्था से निकल रहा है, जो भारी वित्तीय अनियमितता है।

kgnews

Recent Posts

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

6 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

6 hours ago
मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…

6 hours ago
कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

7 hours ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

7 hours ago