राजनांदगांव : शिवनाथ नदी के किनारे मिट्टी के दीप जलाएं, प्रतिबंधित प्लास्टिक व डिस्पोजल से बचें…

राजनांदगांव. महापौर मधुसूदन यादव ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मोहारा स्थित शिवनाथ नदी में स्नान और पूजा-अर्चना के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। महापौर ने नागरिकों से भी अपील की कि वे मिट्टी के दीप जलाएं और प्रतिबंधित प्लास्टिक व डिस्पोजल दीयों से बचें ताकि नदी और पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे।

महापौर यादव ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन मोहारा नदी में प्रात: समय में हजारों लोग स्नान और पूजा अर्चना के लिए आते हैं। इस अवसर पर नदी के पास मेले का आयोजन भी किया जाता है। उन्होंने निगम अधिकारियों को नदी के आसपास साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न हो।

महापौर ने इस दिन की महत्ता पर जोर देते हुए नागरिकों से अनुरोध किया कि वे नदी में सुरक्षित तरीके से स्नान करें और प्रदूषण से बचने के लिए मिट्टी का दीया जलाएं। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक और डिस्पोजल दीये से गंदगी फैलती है और यह पर्यावरण के लिए हानिकारक हैं। महापौर ने नागरिकों से अपील की है कि वे दोपहर के समय मेले का आनंद लें।

kgnews

Recent Posts

तय समय में पूर्ण करें कार्य, ढिलाई बर्दाश्त नहीं : राज्यमंत्री गौर

तय समय में पूर्ण करें कार्य, ढिलाई बर्दाश्त नहीं : राज्यमंत्री गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने मंगलवार को मंत्रालय…

20 minutes ago
“सेफ क्लिक 2.0” अभियान में जागरूकता के साथ राहत भी दे रही मध्यप्रदेश पुलिस

“सेफ क्लिक 2.0” अभियान में जागरूकता के साथ राहत भी दे रही मध्यप्रदेश पुलिस

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर जागरूकता अभियान "सेफ क्लिक 2.0" के अंतर्गत प्रदेशभर…

30 minutes ago
कटनी पुलिस की बड़ी उपलब्धि

कटनी पुलिस की बड़ी उपलब्धि

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा नागरिकों को बेहतर, पारदर्शी, उत्तरदायी एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के…

35 minutes ago
यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटेटिव शोको इशिकावा ने सराहा प्रदेश का “महिलाओं के लिये सुरक्षित पर्यटन स्थल” मॉडल

यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटेटिव शोको इशिकावा ने सराहा प्रदेश का “महिलाओं के लिये सुरक्षित पर्यटन स्थल” मॉडल

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 'महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा' के विज़न को साकार करते…

45 minutes ago
उड़ीसा के पेयजल मंत्री नायक ने जल निगम की नवाचार आधारित कार्यप्रणाली की सराहना की

उड़ीसा के पेयजल मंत्री नायक ने जल निगम की नवाचार आधारित कार्यप्रणाली की सराहना की

भोपाल उड़ीसा के पंचायती राज एवं पेयजल मंत्री रबी नारायण नायक के नेतृत्व में आए…

55 minutes ago
धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर मंत्री नेताम का बड़ा बयान, शिकायतों पर प्रशासन करेगा त्वरित कार्रवाई

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर मंत्री नेताम का बड़ा बयान, शिकायतों पर प्रशासन करेगा त्वरित कार्रवाई

रायपुर. छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को लेकर चल रही सियासी बहस के बीच कैबिनेट…

1 hour ago