छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : शुभम ललवानी कांग्रेस आईटी सेल व सोशल मीडिया के शहर अध्यक्ष नियुक्त

0 महापौर हेमा देशमुख एवम शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा ने शुभम को दी बधाई
*राजनांदगांव।* आज के आधुनिक दौर में सोशल मीडिया प्रचार-प्रसार का प्रमुख माध्यम होते जा रहा है। जिसमे कोई भी पार्टी अछूती नहीं है, जिसके कारण सभी वर्ग आज सोशल मीडिया को अपनाकर बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। जिसका हर राजनीतिक पार्टी आज आईटी सेल का गठन कर रही है। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम जी व आईटी सेल एवं सोशल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रोहन गुप्ता जी की भावनाओं के अनुरूप आईटी से एवं सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा द्वारा कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए शुभम ललवानी को राजनांदगांव शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है।
छत्तीसगढ़ के सबसे वरिष्ठ रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा जी के बहुत ही करीबी माने जाने वाले शुभम ललवानी  इससे पूर्व भी कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश सचिव का दायित्व निभा चुके है तब भी श्री ललवानी ने पूरी तन्मयता से अपने काम को अंजाम दिया और जवाबदेही बखूबी निभाया जिसके परिणामस्वरूप उन्हें इस पद के लिए नियुक्त किया है। नियुक्त के बाद शुभम ललवानी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी, श्री राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी जी, छग प्रभारी पीएल पुनिया जी, श्री चंदन यादव जी, अभा कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी श्री रोहन गुप्ता, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्री चंद्रशेखर शुक्ला, श्री रवि घोष, जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत सिंह भगत, अंत्यावसायी विकास निगम के अध्क्ष धनेश पाटिला, रायपुर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा,
छग युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष मन्ना यादव, खादी ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल, छग पर्यटन विभाग के सदस्य निखिल द्विवेदी,शहर कांग्रेस प्रभारी श्री अरूण सिंह सिसोदिया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री कुलबीर सिंह छाबड़ा, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष श्री पदमसिंह कोठारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री रौशनी सिन्हा, ब्लॉक अध्यक्षद्वय श्री सूर्यकांत जैन, श्री आसिफ अली व शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

7 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

8 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

8 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

9 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

9 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

9 hours ago