राजनांदगांव : संयुक्त कलेक्टर सरस्वती बंजारे को उत्तर बस्तर कांकेर जिला स्थानांतरण होने पर दी गई भावभीनी विदाई

राजनांदगांव । संयुक्त कलेक्टर सरस्वती बंजारे को आज उत्तर बस्तर कांकेर जिला स्थानांतरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने कहा कि जिले में संयुक्त कलेक्टर सरस्वती बंजारे का कार्यकाल बहुत अच्छा रहा। उन्होंने भू-अभिलेख शाखा में अपनी सेवाएं दी तथा लगातार सभी विभागों से समन्वय करते हुए शासन की योजनाओं से संबंधित कार्यों के लिए समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य किया है। उन्होंने कहा कि संयुक्त कलेक्टर सरस्वती बंजारे ने स्वामित्व योजना, फार्मर रजिस्ट्री, जियो रिफ्रेसिंग, अभिलेख शुद्धता, नक्शा बटांकन, आधार सीडिंग, मोबाईल नंबर, किसान-किताब एवं जेंडर एण्ट्री, डिजिटल फसल सर्वेक्षण के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी कार्य कुशलता एवं दक्षता को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।

संयुक्त कलेक्टर सरस्वती बंजारे ने अपने राजनांदगांव जिले के दौरान सभी से मिले सहयोग एवं स्नेह के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यहां उनका कार्यकाल बहुत अच्छा रहा और सभी विभागों के साथ समन्वय करते हुए कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हुए। उन्होंने राजनांदगांव के अपने अनुभवों को साझा किया। इस दौरान अधीक्षक धीरज रामटेके, अधीक्षक भू-अभिलेख सूर्यनाथ कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : रामगढ़ महोत्सव में रामलीला, कवि सम्मेलन और ‘जटायु मोक्ष’ की प्रस्तुति ने बांधा समां …

CG : रामगढ़ महोत्सव में रामलीला, कवि सम्मेलन और ‘जटायु मोक्ष’ की प्रस्तुति ने बांधा समां …

रायपुर । सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विरासत को समर्पित दो दिवसीय रामगढ़…

16 minutes ago
CG : कलेक्टर-एसपी और नगरपालिका अध्यक्ष ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक …

CG : कलेक्टर-एसपी और नगरपालिका अध्यक्ष ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक …

सुकमा । राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 का भव्य एवं विधिवत शुभारंभ कलेक्टर श्री अमित…

21 minutes ago
CG : मवेशी को ढूंढने निकला था कि हो गया हाथी से सामना, युवक की मौत …

CG : मवेशी को ढूंढने निकला था कि हो गया हाथी से सामना, युवक की मौत …

कोरबा। कटघोरा वन मंडल में अपना स्थायी ठिकाना बना चुके हाथियों का आतंक लगातार बढ़ते…

29 minutes ago
हरित विकास, निवेश और रोजगार… इसी दिशा में आगे बढ़ रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

हरित विकास, निवेश और रोजगार… इसी दिशा में आगे बढ़ रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

हरित विकास, निवेश और रोजगार... इसी दिशा में आगे बढ़ रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री…

42 minutes ago
रायपुर : केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने राष्ट्रीय सम्मेलन में की छत्तीसगढ़ के मटेरियल बैंक मॉडल की सराहना

रायपुर : केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने राष्ट्रीय सम्मेलन में की छत्तीसगढ़ के मटेरियल बैंक मॉडल की सराहना

रायपुर : केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने राष्ट्रीय सम्मेलन में की छत्तीसगढ़ के मटेरियल बैंक…

43 minutes ago
CG : टॉर्च के सहारे इलाज, हॉस्पिटल में 4 घंटे बिजली रही गुल …

CG : टॉर्च के सहारे इलाज, हॉस्पिटल में 4 घंटे बिजली रही गुल …

जगदलपुर. जिला अस्पताल सोमवार सुबह करीब चार घंटे तक बिजली संकट से जूझता रहा. इमरजेंसी…

48 minutes ago