छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : संस्कारों की पाठशाला समर कैंप का उल्लासपूर्ण समापन…

राजनांदगांव , ब्रह्माकुमारीज़ के सेवा केंद्र द्वारा ज्ञान मानसरोवर में आयोजित पांच दिवसीय संस्कारों की पाठशाला समर कैंप का समापन रविवार को उत्साह और हर्षोल्लास के साथ हुआ। समापन अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का आकर्षक प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।

समापन समारोह में सेवाकेंद्र संचालिका राजयोगिनी पुष्पा दीदी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्कारमूलक शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बच्चों को जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि नवनियुक्त राजगामी संपदा अध्यक्ष पूर्णिमा साहू ने कहा कि संस्कारों की पाठशाला जैसे शिविर बच्चों में नैतिक मूल्य, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करते हैं। उन्होंने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

खेल-खेल में अध्ययन और एकाग्रता की जानकारी दी समर कैंप के दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों ने बच्चों को खेल-खेल में अध्ययन, एकाग्रता, लक्ष्य प्राप्ति की कला, योग, ध्यान, नैतिक कहानियां और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी उपयोगी जानकारी दी। सांस्कृतिक गतिविधियों और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में सकारात्मक सोच तथा आत्मविश्वास बनाए रखने के उपाय भी बताए गए। कार्यक्रम के अंत में खेल एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

9 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

9 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

9 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

10 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

10 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

10 hours ago