राजनांदगांव . भारत के ऐतिहासिक राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में समेकित क्षेत्रीय केन्द्र (सीआरसी) ठाकुरटोला में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों को संबोधित किया गया, जिसका सीधा प्रसारण कार्यक्रम स्थल पर दिखाया गया। इस मौके पर वंदे मातरम् राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया, जिससे उपस्थित सभी लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना की भावना का संचार हुआ।
कार्यक्रम में डिप्लोमा इन इंडियन साइन लैंग्वेज इंटरप्रिटेशन (डीआईएसएलआई) पाठ्यक्रम के छात्रों ने वंदे मातरम राष्ट्रगीत का सांकेतिक भाषा में प्रस्तुतिकरण किया, जो समावेशन और एकता की भावना को दर्शाता है। इस सांकेतिक प्रस्तुति ने विकलांग व्यक्तियों के लिए समाज में समान अवसर और सम्मान की आवश्यकता को रेखांकित किया।
छात्रों ने भारत थीम पर आधारित एक भव्य रंगोली बनाई, जो भारतीय संस्कृति और परंपरा की प्रतीक थी। कार्यक्रम की संयोजक निधि ने वंदे मातरम के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।
भोपाल मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…
रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ रोजगार के नाम पर की जा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’…
भोपाल सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन…