राजनांदगांव , मेडिकल कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि एसपी अंकिता शर्मा, डीन डॉ. पंकज लूका एवं अधीक्षक डॉ. एएम देशकर रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि गवर्नमेंट नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य ममता नायक रही। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. मीना आरमो एचओडी, डिपार्टमेंट ऑफ ऑब्स एंड गायनिक ने स्वागत भाषण दिया। नर्सिंग सिस्टर अश्विनी रॉय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम पर जानकारी दी गई और इसके महत्व पर प्रकाश डाला।

मेडिकल विद्यार्थियों ने गीत-संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

डीन डॉ. पीएम लुका ने नारी शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण के महत्व पर अपने विचार रखे। अधीक्षक डॉ एएम देशकर सर ने महिलाओं की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार साझा किए। एसपी अंकिता शर्मा क द्वारा महिलाओं को व्यक्तिगत सुरक्षा, साइबर अपराध, ऑनलाइन उत्पीड़न, सोशल मीडिया सुरक्षा तथा संबंधित कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। संस्थान की 12 महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। सीनियर डॉक्टर फैकल्टीज तथा नर्सिंग सिस्टर सम्मानित हुए।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *