राजनांदगांव | उन्होंने इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उन्हें सजा दिलाने की मांग करते हुए ठगी की रकम वापस दिलाने की मांग की है। ग्राम पंचायत परमालकसा की 3 गर्भवती और शिशुवती महिलाओं से 21 हजार रुपए की ठगी हो गई। सायबर क्राइम का शिकार बनी उन महिलाओं ने एसपी मोहित गर्ग से शिकायत की है।
शुक्रवार को परमालकसा से तीनों महिलाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शिकायत करने एसपी कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने ठगी होने के पूरे घटनाक्रम की जानकारी एसपी को दी है। परमालकसा में तीन गर्भवती महिलाओं से मितानिन को कॉन्फ्रेंस में लेकर यह ठगी की गई। मितानिन को शुक्रवार सुबह फोन आया था। इसमें किसी ने खुद को जिला अस्पताल राजनांदगांव में डॉक्टर होना बताया और बारी-बारी से तीनों महिलाओं को कान्फ्रेंस कॉल लिया गया।
स्वास्थ्य से संबधित कई तरह की जानकारी लेने के बाद उनसे फोन पर किसी तरह का प्रोसेस कराया गया। इस तरह ऑनलाइन माध्यम से उनके बैंक खातों से राशि अन्य खाते में ट्रांसफर हो गई। ठगी की जानकारी लगने पर ग्रामीण इस मामले की शिकायत करने एसपी ऑफिस पहुंचे। ग्रामीणों ने इस मामले में किसी बड़े रैकेट के काम करने की आशंका जताई है। फोन कर खुद को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी बता अन्य महिलाओं से ठगी होने की आशंका है।
रायपुर । सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विरासत को समर्पित दो दिवसीय रामगढ़…
सुकमा । राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 का भव्य एवं विधिवत शुभारंभ कलेक्टर श्री अमित…
कोरबा। कटघोरा वन मंडल में अपना स्थायी ठिकाना बना चुके हाथियों का आतंक लगातार बढ़ते…
हरित विकास, निवेश और रोजगार... इसी दिशा में आगे बढ़ रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री…
रायपुर : केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने राष्ट्रीय सम्मेलन में की छत्तीसगढ़ के मटेरियल बैंक…
जगदलपुर. जिला अस्पताल सोमवार सुबह करीब चार घंटे तक बिजली संकट से जूझता रहा. इमरजेंसी…