छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : साली को जिंदा जलाने वाले जीजा को हुई उम्रकैद की सजा

राजनांदगांव। पत्नी की बहन को जिंदा जलाने वाले आरोपी जीजा को जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने एक हजार रुपए अर्थदंड भी आरोपी पर लगाया है। अर्थदंड नहीं देने की स्थिति में आरोपी को छह माह का अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। मामले की पैरवी करने वाले लोक अभियोजक नारायण कन्नौजे ने बताया कि आरोपी जीजा को जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुषमा सावंत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। जिले के तुमड़ीबोड पुलिस चौकी क्षेत्र के कोपेड़ीह में मनीषा सेन का 22 से 24 मई 2021 के बीच विवाह संपन्न होना था। मनीषा सेन के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई मेहमान आए हुए थे। इस बीच 21 मई की रात को घर में जब सब सोए हुए थे, उस दौरान 22 मई की तडक़े 5 बजे दुल्हन बनने की तैयारी कर रही मनीषा सेन के ऊपर उसके जीजा हेमलाल सेन ने मिट्टीतेल उड़ेलकर उसे जिंदा आग के हवाले कर दिया। इस घटना को एक महिला मेहमान रंभा सेन निवासी राका ने प्रत्यक्ष तौर पर देखा। आग से मनीषा बुरी तरह से जल गई। रंभा सेन ने मनीषा को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह भी झुलस गई। घर वालों ने मनीषा और रंभा को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जानकारी बसंतपुर थाना को दी। सूचना मिलने के बाद तत्कालीन निरीक्षक रितेश मिश्रा ने चिकित्सकों की अनुमति से मनीषा सेन और रंभा सेन का बयान दर्ज किया। वहीं मनीषा सेन की स्थिति खराब होते देखकर उसे रायपुर भेज दिया गया था, जहां उसकी कुछ दिनों बाद मौत हो गई। रंभा सेन की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी जीजा हेमलाल सेन के विरूद्ध मामला दर्ज किया। इस मामले में आरोपी हेमलाल सेन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। आरोपी के खिलाफ धारा 307 व 302 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। तुमड़ीबोड़ चौकी प्रभारी निरीक्षक रितेश मिश्रा ने पूरे मामले की बारीकी से जांच की। इस जघन्य वारदात को लेकर उनके द्वारा बनाई गई चार्जशीट के आधार पर अदालत में लंबी सुनवाई चली। आखिरकार पुख्ता सबूतों के आधार पर पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराते अदालत ने आरोपी जीजा को उम्रकैद की सजा सुनाई।

kgnews

Recent Posts

ओडिशा से बस के जरिए रायपुर में नशीली गोलियों की सप्लाई, आरोपी बस ड्राइवर गिरफ्तार

ओडिशा से बस के जरिए रायपुर में नशीली गोलियों की सप्लाई, आरोपी बस ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

51 minutes ago
CG : महावीर पार्क अनुपम गार्डन में लगाया गया वाटर कुलर …

CG : महावीर पार्क अनुपम गार्डन में लगाया गया वाटर कुलर …

रायपुर। नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 7 द्वारा नगर निगम जोन 7 क्षेत्र अंतर्गत नगर…

1 hour ago
CG : पत्नी की बेरहमी हत्या, घर से भागे बच्चे, परिवार का मुखिया बना हिंसक …

CG : पत्नी की बेरहमी हत्या, घर से भागे बच्चे, परिवार का मुखिया बना हिंसक …

सूरजपुर। जिले में नशे में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस…

2 hours ago
CG : कोरबा के फैक्ट्री में ब्लास्ट, सभी मजदूर सुरक्षित …

CG : कोरबा के फैक्ट्री में ब्लास्ट, सभी मजदूर सुरक्षित …

कोरबा। जिले के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में शनिवार को अचानक…

2 hours ago
CG के सरकारी स्कूलों में लापरवाही! बिना उपस्थिति पूरी सैलरी ले रहे शिक्षक, छात्र परेशान

CG के सरकारी स्कूलों में लापरवाही! बिना उपस्थिति पूरी सैलरी ले रहे शिक्षक, छात्र परेशान

बेमेतरा. जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पूर्व माध्यमिक शाला मिडिल स्कूल मरका…

2 hours ago
CG : 14 लाख की 30 टन लोहा हेराफेरी का खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता सहित चार आरोपी गिरफ्तार …

CG : 14 लाख की 30 टन लोहा हेराफेरी का खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता सहित चार आरोपी गिरफ्तार …

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट”…

2 hours ago