राजनांदगांव : सीआरसी राजनांदगांव द्वारा विश्व पार्किंसन दिवस एवं मौखिक कैंसर जागरूकता माह का आयोजन …

राजनांदगांव । कंपोजिट रीजनल सेंटर (सीआरसी) राजनांदगांव द्वारा विश्व पार्किंसन दिवस एवं मौखिक कैंसर जागरूकता माह पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग डॉ. अंशुल शर्मा, दंत चिकित्सक, सीआरसी राजनांदगांव डॉ. जय टैंक, सार्वजनिक स्वास्थ्य दंत चिकित्सा विभाग डॉ. सूरज मुल्तानी उपस्थित थे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, लाभार्थियों एवं जनसामान्य को पार्किसन रोग एवं मौखिक कैंसर की शीघ्र पहचान तथा इसके निवारक एवं स्वास्थ्य उपायों के बारे में बताया गया। इस दौरान दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों की मौखिक जांच एवं कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों की स्क्रीनिंग की गई।

छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट से विषय विशेषज्ञ डॉ. श्रुति सराफ ने तंबाकू सेवन, खराब मौखिक स्वच्छता एवं अस्वस्थ जीवनशैली जैसे जोखिम कारकों के बारे में जानकारी दी तथा उनसे बचाव के उपाय बताए। उन्होंने मौखिक कैंसर जागरूकता पर व्याख्यान देते हुए इसके जोखिम कारक, प्रारंभिक लक्षण, रोकथाम एवं नियमित जांच के महत्व पर प्रकाश डाला। व्याख्याता सीआरसी राजनांदगांव की सुश्री लिलीमा पटेल (पीटी) ने पार्किंसन रोग के लक्षण, रोग की प्रगति तथा इसके प्रबंधन एवं पुनर्वास में फिजियोथेरेपी की महत्वपूर्ण भूमिका को समझाया। कार्यक्रम में सीआरसी राजनांदगांव द्वारा लाभार्थियों को सहायक उपकरणों एवं छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज सुंदरा के सहयोग से ओरल हाइजिन किट का वितरण किया गया।

kgnews

Recent Posts

CG में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

CG में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं उपमुख्यमंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री…

20 minutes ago
लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

भोपाल मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

20 minutes ago
MP परिवहन विभाग में 25 अधिकारियों को पदोन्नति, 2 साल का प्रोबेशन पीरियड रहेगा लागू

MP परिवहन विभाग में 25 अधिकारियों को पदोन्नति, 2 साल का प्रोबेशन पीरियड रहेगा लागू

भोपाल. परिवहन विभाग ने राज्य शासन स्तर द्वारा नियुक्त 25 सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों को…

30 minutes ago
सूरजपुर के पर्यटन स्थल पर कार से खतरनाक स्टंट, युवकों का वीडियो चर्चा में

सूरजपुर के पर्यटन स्थल पर कार से खतरनाक स्टंट, युवकों का वीडियो चर्चा में

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक बेहद खतरनाक मामला…

1 hour ago
CG : अश्वनी नगर में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

CG : अश्वनी नगर में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में असामाजिक तत्वों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

1 hour ago
CG : रेल हादसे में घायल मुंगेली की युवती सिम्स में भर्ती, परिजनों की तलाश जारी

CG : रेल हादसे में घायल मुंगेली की युवती सिम्स में भर्ती, परिजनों की तलाश जारी

बिलासपुर । रेल दुर्घटना में घायल हुई मुंगेली निवासी एक युवती का इलाज बिलासपुर स्थित…

1 hour ago