छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : सीईओ जिला पंचायत ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षा की

राजनांदगांव । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा की। बैठक में राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं खैरागढ़- छुईखदान-गण्डई के जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंधित अधिकारी वीडियो कान्फ्रेंसिग के माध्यम से शामिल हुए। सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने सभी अधिकारियों को विभिन्न योजना अंतर्गत किए जा रहे कार्यों में प्रगति लाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्वच्छता दीदीयों के नियमित मानदेय की व्यवस्था, कचरा संग्रहण की स्थिति, अनुबंध एवं यूजर चार्ज, सामुदायिक शौचालय के सत्यापन, प्रत्येक शनिवार होने वाली स्वच्छता त्यौहार के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत ने सड़कों पर कचरा नहीं करने तथा कचरा नहीं जलाने के संबंध में लोगों को जागरूक करने कहा। उन्होंने ग्रे-वाटर ट्रीटमेंट प्लान की समीक्षा की और सभी बीसी को स्थल का चयन कर प्रस्ताव शीघ्र भेजने के निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत ने घुमन्तु पशुओं की व्यवस्थापन एवं पैरादान की स्थिति की जानकारी ली। नेशनल हाईवे में स्थित ग्राम पंचायतों में पशु आश्रय स्थल एवं पशु आहार की व्यवस्था का सुचारू रूप से संचालित करने हेतु निर्देश दिए गए। सीईओ जिला पंचायत ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सहित अन्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल आयोजित करेगा पोस्टर प्रतियोगिता

विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल आयोजित करेगा पोस्टर प्रतियोगिता

विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल आयोजित करेगा पोस्टर प्रतियोगिता प्रकृति से प्रेरित…

54 minutes ago
CG : रायपुर में पूर्व कलेक्टर का निधन …

CG : रायपुर में पूर्व कलेक्टर का निधन …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 1972 बैच के वरिष्ठ रिटायर्ड आईएएस अधिकारी बीकेएस रे का कल देर…

56 minutes ago
IIM इंदौर करेगा वैभव सूर्यवंशी के माइंडसेट का अध्ययन, 15 साल की उम्र में बने ‘सिक्सर किंग’

IIM इंदौर करेगा वैभव सूर्यवंशी के माइंडसेट का अध्ययन, 15 साल की उम्र में बने ‘सिक्सर किंग’

 इंदौर  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी (15) को केस स्टडी में…

1 hour ago
अवैध रेत और ईंट परिवहन मामले में एक माजदा व 3 ट्रैक्टर जब्त

अवैध रेत और ईंट परिवहन मामले में एक माजदा व 3 ट्रैक्टर जब्त

रायपुर अवैध रेत और ईंट परिवहन मामले में एक माजदा व 3 ट्रैक्टर जब्त राजनांदगांव…

1 hour ago
नैनो यूरिया के इस्तेमाल से किसान परशुराम राजवाड़े को खेती में मिला फायदा

नैनो यूरिया के इस्तेमाल से किसान परशुराम राजवाड़े को खेती में मिला फायदा

नैनो यूरिया के इस्तेमाल से किसान परशुराम राजवाड़े को खेती में मिला फायदा नैनो यूरिया…

1 hour ago
मध्यप्रदेश ने ऊर्जा क्षेत्र में रचा नया कीर्तिमान, 99.52% ट्रांसमिशन अवेलेबिलिटी हासिल

मध्यप्रदेश ने ऊर्जा क्षेत्र में रचा नया कीर्तिमान, 99.52% ट्रांसमिशन अवेलेबिलिटी हासिल

मध्यप्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में मिली एक और बड़ी उपलब्धि नियामक आयोग के 98 प्रतिशत…

2 hours ago